सारंगपुर/सुदर्शन टुडे(गोपाल राठौर)
सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र 164 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का आयोजन रखा गया सारंगपुर नगर में 4:00 बजे आने वाली यात्रा रात्रि 9:00 बजे पहुंची जिस पर खेद जताते हुए जीतू पटवारी ने पार्टी एवं आम जनता से माफी मांगी। आयोजित आमसभा के शुभारंभ के संबोधन में विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश मैं सबसे बड़ा कर्जदार किसान वर्ग है किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है एवं प्रदेश की बहनों के साथ आए दिन अत्याचार हो रहे हैं , जो एक गंभीर विषय है। वही बढ़ती महंगाई सर चढ़कर बोल रही है जिससे आम नागरिक बहुत परेशान है। फिर भी शिवराज सिंह चौहान को जनता का आशीर्वाद चाहिए। जबकि प्रदेश में बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार और महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में जीतू पटवारी ने विधायक कुंवर कोठार को निष्क्रीय बताते हुए यह आरोप लगाया कि उन्होंने जनता की आवाज को कभी विधानसभा में नहीं पहुंचाया । वही भैंसवामाता जोड़ पर कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश करते हुए घनश्याम मालवीय ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा में जीतू पटवारी के साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं खिलचीपुर विधायक प्रियवत सिंह खींची, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलाबे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गोयल, जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व विधायक कृष्णा मोहन मालवीय,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हेमेंद्र सिंह सौंलकी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अली,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप सादानी,आमिल हुसैन काजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी,ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शफीक अंसारी, कैलाश सुरावत,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे ।