Sudarshan Today
ganjbasodaमध्य प्रदेश

मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन पर कार्यक्रम का आयोजन 

 

 

उच्च प्रभार मिलने पर प्राचार्य की हुई विदाई

 

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)। संकुल केंद्र शासकीय कन्या हाई स्कूल गाँधी चौक अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र नौघई के चेतना केन्द्रों पर रविवार को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन का आयोजन बीस स्थानों पर किया गया। इसके साथ ही उच्च प्रभार मिलने पर प्राचार्य संजीव टंडन का विदाई समारोह रखा गया। इस अवसर पर शिक्षक शफाकत कादरी ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को विकास और समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। साक्षरता के बिना राष्ट्र का विकास संभव ही नहीं है। यह न केवल अक्षरों की पहचान ही नहीं होती है बल्कि यह व्यक्ति को उसके अधिकार और कर्तव्य की भी जानकारी प्रदान करती है। प्राचार्य संजीव टंडन ने अपने विदाई उद्बोधन में समस्त स्टाफ जेएसके का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त, स्थानांतरण या पदोन्नत यह मात्र शासन की एक प्रक्रिया है शिक्षक का दायित्व सदैव राष्ट्र विकास के लिए अधिक से अधिक लोगों को साक्षर और योग्य बनाना है। इस अवसर पर संजय शर्मा, मन मोहन शर्मा, रघुनाथ प्रसाद अहिरवार, रेणु विश्वकर्मा, मनीष देशपांडे, ज्योति सेन, नेहा यादव, संजय कुशवाह, सुरेंद्र रघुवंशी, राकेश रघुवंशी, नीलेश जैन, लखन सिंह दांगी, राजेश रघुवंशी, अभिषेक पाराशर उपस्थित थे।

Related posts

संयोग फार्मा अग्निकांड में घायल हुए तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान हुई मौत

Ravi Sahu

जीवन में खुश रहने के लिए बेहतर इंसान बने- डॉ. नंदितेश निलय कौटिल्य विद्यालय में हुआ प्रेरक व्याख्यान का आयोजन 

Ravi Sahu

कांग्रेस नेता ने हाॅकर्स को भेंट किए ऊनी टोपे

Ravi Sahu

राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 52 गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन , पानी के लिए

Ravi Sahu

*जांच मे मुख्यालय पर नहीं मिले सचिव, निलंबन हेतु कलेक्टर को भेजा प्रस्ताव*

Ravi Sahu

जिलास्तरीय एक दिवसीय  रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment