Sudarshan Today
Other

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से वार्षिक आम सभा का आयोजन

शकील अहमद जिला ब्यूरो लोहरदगा

किस्को में फार्मर प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड (केएफपीसीएल) के किस्को के सदस्यों का प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के डी.डी.एम संजय त्रिवेदी, अंकुर अभियान से अतहर अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार, महिला विकास मंडल किस्को के अध्यक्ष सुधा कुजूर, सचिव ललिमा भगत, प्रदान के टीम के कोर्डिनेटर फहद खान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश सिंह, केएफपीसीएल टीम के कैश आलम, फयाज अंसारी, दिलीप पांडे, मिस्बाह आलम, किरण कुमारी, प्रमिला, रीता कुमारी, नेहा कुमारी, सैफ अंसारी ,रीमा कुमारी, किस्को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अंशधारक और बोर्ड सदस्य मौजूद थे। इस दौरान वार्षिक आम सभा कार्यक्रम का सुभारम्भ अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ कर मंच तक लाया गया औऱ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष द्वारा एफपीसी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुति की गई। साथ ही वर्ष 2022-2023 के क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों पर परिचर्चा की गई। वहीं वर्ष 2022 – 2023 के वार्षिक लेखा जोखा की प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2022 – 2023 के योजना एवं बजट पर चर्चा की गई। बोर्ड सदस्य के चयन पर चर्चा एवं सदस्यों के अनुरोध से अन्य विषयो पर भी चर्चा की गई। वहीं फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से उत्पादन जैविक खेती के साग सब्जियों का प्रदर्शनी लगाया गया। जिसका अतिथियों के द्वारा अवलोकन किया गया। इस मौके पर साथ में उत्पादक समूह और अच्छे किसानों को पुरस्कार भी दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई।

Related posts

राष्ट्रीय किसान दिवस पर हुई प्राकृतिक खेती व जल संरक्षण पर “किसान संगोष्ठी” सम्पन्न

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री सत्येन्द्र सिंह के निर्देशन में ग्राम बडौद में मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया

Ravi Sahu

कांग्रेस ने दी नरेंद्र नाटक को हरी झंडी तो भाजपा में अभी तक उम्मीदवार को लेकर पेज अटका 

Ravi Sahu

श्रीनगर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ा समूह

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया

Ravi Sahu

Leave a Comment