Sudarshan Today
morenaमध्य प्रदेश

भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश मे बहन और भांजियों पर दुराचार में नंबर- 1- प्रियंका किरार।

 

मुरैना! महिला उत्पीड़न की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी की अध्यक्षता में आज जिला कांग्रेस कार्यालय मुरैना पर महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार मौजूद रही एवं विशेष अथिति के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा मौजूद रहे।

उक्त बैठक महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर रही। बैठक को संबोधित करते हुए महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार जी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों से है जबसे लेकर आज तक मध्य प्रदेश में अत्याचार, बलात्कार, आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार लगातार होते आ रहे हैं। मध्य प्रदेश आज बलात्कार और फर्जी वाले में नंबर- 1 पर है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा ने कहा कि जब अब आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो भाजपा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए 1000 रूपय देने के लिए लाडली बहना योजना लागू और घरेलू गैस सिलेंडर 450/- रूपए में देने की झूठी घोषणा की। जबकि आज दिनांक तक घरेलू गैस सिलेंडर 1000/- रूपए का मिल रहा है। भाजपा मुख्यमंत्री हमेशा झूठी घोषणाएं करने पर उतारू है जबकि मध्य प्रदेश की जनता आज मंहगाई, बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रही है।

उक्त बैठक में संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सुभाष सिंह सिकरवार, संगठन मंत्री शहर जिला कांग्रेस सत्यपाल कुशवाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशी सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा शिवहरे, शहर जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सत्या दुवेदी, प्रेरणा परमार, अनुराधा गुप्ता, वकील जाटव, कार्यलय मंत्री रामू टुंडेलकर, विपिन जादौन, कमला सुमन, लक्ष्मी राजपूत, सुमन प्रजापति, सीमा खटीक, बबीता खटीक, मूर्ती खटीक, शांति बाई, रामदुलारी मौर्य, गीता राठौर, वर्षा खटीक, वर्षा शर्मा, सपना शर्मा, ज्योति सोनी, राजकुमारी शर्मा, सुनीता शर्मा, गुड्डी, कमला, ममता, शकुंतला, रचना जाटव, पूनम बंसल, लक्ष्मी जाटव, उर्मिला, भूरी, देवकी आदि मौजूद रहे।

Related posts

ट्रेनिंग लेने वाले मतदान अधिकारियों को प्रिकॉशन डोज और छुटे हुए टीके लगाएगें आज

asmitakushwaha

कटनी जिले में विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान जारी, उमरियापान में प्रान्त मंत्री उमेश मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

Ravi Sahu

एलपीजी सेफ्टी क्लिनिक में उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

Ravi Sahu

बोधिसत्व विश्वरत्न विधिवेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर का आजाक्स संगठन गुना द्वारा मनाया गया 68 वां

Ravi Sahu

स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने हितग्राहियों को मुख्यमंत्री शुभकामना संदेश पत्र सौपे

sapnarajput

कड़ाके की ठंड में युवाओं ने लिया आग का सहरा

Ravi Sahu

Leave a Comment