Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

अधर्म बढ़ने पर भगवान लेते हैं अवतार- ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल धाम।।

आज भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्स्व मनाया गया।।

सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी।। भगवान ने जिस रूप में भी अवतार लिया है, उसमें संसार के लोगों को गहरा संदेश दिया है। भगवान के दिए गए संदेशों को यदि जीवन में ग्रहण कर लिया जाए, तो अमूल्य मानव जीवन सार्थक हो जाएगा। यह संदेश सिलवानी तहसील के ग्राम सिमरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के चतुर्थ दिवस ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल धाम महाराज ने दिया। कथा स्थल और श्रीकृष्ण का अवतार महोत्सव मनाया गया।
व्यासपीठ से ब्रह्मचारी जी महाराज ने भक्तों को बताया कि भगवान श्रीराम का अवतार मनुष्यों को चरित्र सिखाने के लिए हुआ। भगवान श्रीराम की कथा को श्रवण करके मनुष्य को श्रीराम के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर सुंदर चरित्र का पालन करते हुए इस जीवन को धन्य करना चाहिए। श्रीकृष्ण ने जो सुंदर लीला की है, उनकी लीला कथा को मनुष्य को निरंतर श्रवण करते रहना चाहिए क्योंकि श्रीकृष्ण की कथा सुन लेने मात्र से इस जीव का कल्याण हो जाता है। श्रीराम ने चरित्र का पालन किया और श्रीकृष्ण ने सुंदर लीला की। श्रीकृष्ण का अवतार परिपूर्ण तम है। भगवान के अवतार लेने का उद्देश्य होता है। वे विप्र, धेनु, सुर, संत की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। संतों के चरणों में लगकर हमारे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी तरह भगवान हमारी हर प्रकार की इच्छा पूर्ति के लिए स्वयं को अपनी स्थिति से नीचे लाते हैं। हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि ऐसे दयालु कृपालु भगवान का गुणानुवाद अवश्य करें, उनसे प्रेम का रिश्ता बनाएं।।

Related posts

विकलांगता चाहे कैसी भी हो , लेकिन हौसले की ताकत सबको पछाड़ देती है।

asmitakushwaha

सहायक समिति प्रबन्धक बघेल को निलंबित करने के निर्देश जारी  

Ravi Sahu

विधायक श्रीमति झूमा सोलंकी ने गाड़ग्याआम भगोरिया में पहुंच कर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

Ravi Sahu

गुरु पूर्णिमा के अवशर पर हजारों भक्तो ने किये ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु दर्शन

Ravi Sahu

भोपाल एम्स को मिली नई सौगात सेंट्रल इंडिया में पहली बार एम्स ड्रोन से पहुंचाएगा दवाएं शुरुआत रायसेन जिले से

Ravi Sahu

कोविड-19 में लॉकडाउन में दर्ज साधारण आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने के आदेश जारी

Ravi Sahu

Leave a Comment