Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

सेवा बस्ती में रुद्राक्ष वितरण करेगा विहिप बजरंग दल

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। जिस सनातन धर्म की ध्वजा संपूर्ण संसार में फैरा रही है उसी सनातन धर्म के आराध्य देव भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव का प्रसाद रुद्राक्ष जो कि संपूर्ण प्राणियों को धारण करना चाहिए। उसी रुद्राक्ष का वितरण पूज्य संत कथा व्यास परम गौभक्त पंडित मोहित रामजी पाठक के सानिध्य में सेवा बस्ती स्वदेश नगर सीहोर में 9 मार्च दिन बुधवार दोपहर 12:00 बजे घर-घर जाकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हमारे सभी सनातनी जनों हिंदू भाइयों को रुद्राक्ष धारण कराएंगे। क्योंकि शास्त्रों में वर्णन आता है रुद्राक्ष भगवान महादेव रूद्र के अक्स से प्रकट हुए हैं, इसलिए इन्हें रुद्राक्ष कहां जाता है और जो प्राणी रुद्राक्ष को धारण करता है, वह भगवान रुद्र के समान महाकाल का प्रिय हो जाता है। उसे किसी भी प्रकार का भय पीड़ा संकट और तो स्वयं काल भी नहीं सता पाते हैं, क्योंकि उस पर महाकाल का आशीर्वाद रहता है। इसलिए सभी को रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप मध्य भारत प्रांत सह मंत्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, अजीत शुक्ला, जिलाअध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, जिला संयोजक विवेक राठौर, जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा, कमलेश कुकुंदा, महेश मेवाड़ा, अनिरुद्ध प्रताप चौहान, गौ रक्षक जितेंद्र नारोलिया, आशीष सिसोदिया,नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर विहिप, नगर अध्यक्ष आलेख राठौर, यज्ञेश सेव्य, आशीष कुशवाहा, परम जाट, प्रभात मेवाड़ा, शुभम मालवीय, अमित दांगी, भगवान कुशवाह, सतीश सेन, महेंद्र सोलंकी बड़ी संख्या में सनातन धर्मालंबी सम्मिलित होंगे।

Related posts

बड़वानी दिनाँक 1 मई 2022 रविवार से प्रारंभ होगी डीलिस्टिंग महारैली भीमानायक महाविद्यालय मैदान होगा

asmitakushwaha

भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का झारखंड के राज्यपाल ने किया अनावरण

Ravi Sahu

सीहोर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दिखाई ताकत, किया स्वागत

Ravi Sahu

नागर को सांसद का टिकिट मिलने पर विधायक मोहन शर्मा हजारीलाल दांगी ने सांसद निवास पहुंचकर दी बधाई।

Ravi Sahu

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित की गई राम धुन दूसरे दिन हुआ समापन

asmitakushwaha

नशामुक्ति अभिायान के तहत पुलिस की तीसरी कार्यवाही, 124.750 किग्रा गांजे के पौधे जप्त*

Ravi Sahu

Leave a Comment