Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

स्नेह यात्रा में आत्मीयता से मिट रहे हैं समानता के भाव,किशुनगंज सेक्टर से स्नेह यात्रा प्रारंभ हुई         

पथरिया

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ,गायत्री परिवार ,श्री राम चंद्र मिशन पतंजलि योग संस्थान एवं योग आयोग के सहयोग निकली जा रही है स्नेह यात्रा ।पूज्य साध्वी विभानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आज स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन में संचालित नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति द्वारा ग्राम असलाना, ग्राम बकेनी, ग्राम बम्होरी चौथा, ग्राम मारा, ग्राम पंचायत जोरतला में किया गया। राज्य शासन द्वारा पूज्य साधु संतों के सानिध्य में सामाजिक समरसता का प्रयास, जातिगत व्यवस्था को समाप्त कर सामाजिक जीवन में एकात्म भाव का प्रतिपादन करने, साधु संतों के प्रेरक मार्गदर्शन में सकारात्मक और सार्थक वातावरण निर्माण करने, समाज के समस्त वर्गों को भेदभाव से ऊपर उठकर परिवार भाव के रूप में जोड़ने का प्रयास पूज्य संतो द्वारा किया जा रहा है। पूज्य साध्वी विभानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आज स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। माताएं बहनें कलश लेकर स्वागत को पहुंची, पूज्य साध्वी जी द्वारा अपने प्रवचन में सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं असमान व्यवहार के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग समाज की मुख्यधारा से अलग होता दिखाई दे रहा है, इन्हीं लोगों से स्नेह मिलन एवं संवाद के लिए संकल्प लिया गया है, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण द्वारा सामाजिक समरसता का आदर्श हमारे सामने रखा। महर्षि दयानंद सरस्वती, संत शिरोमणी रविदास, मदनमोहन मालवीय, ज्योतिबाफुले, बाबा साहब अम्बेडकर सहित मेरे ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव प्रज्ञा पीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंद गिरी जी महाराज द्वारा भी सामाजिक समरसता का कार्य किया गया है,आइए हम सब अपने ऊंच नीच का भेद भुलाकर एक परिवार भाव से अपने देश को एकता के सूत्र में बांधे।इस अवसर पर स्नेह यात्रा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया, जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, परामर्शदाता यज्ञनारायण पांडेय, शैलेंद्र पाराशर दिलीप कुमार पटेल, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुवानी से अमृत पटेल, अमरदीप जन जागरण विकास समिति से विजय तिवारी, धरातल जनकल्याण विकास समिति से बसंत पटेल, छिमाधार पटेल, साहित ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां के सदस्यों साहित जगह जगह स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

विद्युत आपूर्ति में 18 मार्च से 22 मार्च तक आंशिक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी 

Ravi Sahu

आयुर्वेद महाविद्यालय में रंगोली व प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

केला फसल नुकसानी पर 2 लाख रुपए मुआवजा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी किसान हितैषी भाजपा सरकार का एतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री का माना आभार

Ravi Sahu

नगरीय निर्वाचन में आज 169 नामांकन दाखिल हुए

Ravi Sahu

रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बढ़ाएँ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी हाट स्पॉट एरिया को चिन्हित कर कार्यवाही करें

Ravi Sahu

स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन 75 से ज्यादा मजदूरों का हुआ परीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment