Sudarshan Today
पीथमपुर

मणिपुर हिंसा के विरोध में निकला कैंडल मार्च राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

पीथमपुर/ ओद्योगिक नगरी पीथमपुर में आज शाम मणिपुर में हो रही हिंसा, आगजनी हत्या, दुराचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिवाजी प्रतिमा से प्रारम्भ हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ आयशर चौराहा पर समाप्त होगा। कैंडल मार्च में तख्तियों पर कई प्रकार के स्लोगन लिखे हुए थे। जिसमे सेव मणिपुर, महिलाओ की रक्षा करो, व मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो, देशभर में अलग अलग राज्यों में जगह पर फेल रही अराजकता, अमानवीयता, निम्न वर्ग के आदिवासी लोगो के साथ हो रही हिंसा प्रताड़ना के विरोध में आक्रोश जताते हुए मौन कैंडल मार्च निकाला गया। वही मोन कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओ पुरुषो, व बच्चों ने भाग लिया वही जानकारी देते हुए हेमंत हिरोले ने बताया की मणिपुर में जारी हिंसा हमारे देश को कलंकित करने वाली है। मणिपुर में निर्दोष नागरिक का कत्ल किया जा रहा है। महिलाओ के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसा घृणित काम हो रहा हे। और सुरक्षा एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हे। ऐसे में वहा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Related posts

नगर पालिक शहर में सौंदर्यीकरण के साथ युवाओं के लिए तैयार कर रही खेल मैदान

Ravi Sahu

धन्नड में माता रानी के पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

Ravi Sahu

धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री छोटू शास्त्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

Ravi Sahu

कानवन पुलिस को बड़ी सफलता करीब 1 लाख 55 हजार रू कि अवैध शराब से भरे दो चार पहिया वाहन किये जप्त

Ravi Sahu

22 जनवरी को होगी भव्य आतिशबाजी रामा नगर में होगी प्राण प्रतिष्ठा, आठ मंदिरों में होगा महा प्रसादी का वितरण 

Ravi Sahu

पीथमपुर पुलिस को सफलता 12 घण्टो के भीतर ही चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार 89000 का मश्रुका किया बरामद

Ravi Sahu

Leave a Comment