रिमशा खान सिरोंज।
सावन सोमवार के उपलक्ष्य में ग्राम साकोली से ग्रामीणों का एक जत्था बाबा विष्वनाथ तीर्थ क्षेत्र धाम देवपुर दर्षन करने के लिए जा रहा था। वही रात्रि 11 बजें के आसपास ग्राम सोना के समीप तेज रफ्तार कार ने एक 22 वर्षिय युवक को अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में लेने के बाद आरोपित कार चालक युवक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। थाना से मिली जानकारी अनुसार रात्रि के समय कुरवाई तहसील के ग्राम साकोली से ग्रामीणो का एक जत्था तीर्थ क्षेत्र धाम देवपुर जा रहा था। वही ग्राम सोना के समीप तेज रफ्तार का ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस मौके पर पहुची और घायल युवक को शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। जहा पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।