आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश स्टेट परफॉर्मिंग आर्टस चैंपियनशीप 2023 राज्यस्तरीय गीत गायन एवं नृत्य स्पर्धा गत माह पूर्व बुरहानपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें अर्वाचीन इंडिया स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर इस प्रतियोगिता में विजयश्री प्राप्त की। जिसमें छात्रा विधी पाटील पिता प्रवीण पाटील कक्षा 7वीं ने स्वर्ण पदक हासिल किया और छात्रा सौंदर्य पाटील कक्षा 10वीं ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए संगीत शिक्षक नामदेव भोयटे ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगीता में बेमिसाल जीत अर्जीत कर छात्राओं का चयन गोवा में होने वाली अंतराज्य प्रतियोगता में शामिल हुए। जहां दोनों छात्राओं ने अपनी जीत का परचम लहराते हुए अर्वाचीन इंडिया स्कूल के साथ साथ बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया और स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक जीतकर नेपाल में होने वाली अंराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। छात्राओं की इस सफलता पर संस्था संचालक अमित मिश्रा एवं राखी मिश्रा, ऐकडमिक हेड दिप्ती पोढ़ियन एवं संगीत शिक्षक नामदेव भोयटे प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया व प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, शिक्षकों सहित अर्वाचीन परिवार के सदस्यों ने छात्राओं की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव चौहान ने दी।