Sudarshan Today
BODA

बोड़ा में चला बुल्डोजर नगर परिषद ने एक दर्जन से ज्यादा घरों के सामने से हटाया अतिक्रमण।

(सुदर्शन टुडे संवाददाता ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)बोड़ा:- बोड़ा में मुख्य मार्ग मां चामुण्डा माता मंदिर के सामने महुआ रोड़ मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को नगर परिषद बोड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा की मौजूदगी में पुरी टीम द्वारा बल पूर्वक हटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बोड़ा मै मां चामुण्डा माता मंदिर के सामने वाले मार्ग, महुआ रोड़ के मुख्य मार्ग पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने नाली को एक तरफ से नाली को बंद कर दीया था। वही दूसरी तरफ़ लोगों ने पेड़ पौधे व रोड़ी बना कर, और पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे मार्ग सकड़ा होता जा रहा था। और दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल बसों को जाम में फसना पड़ रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर परिषद बोड़ा टीम ने शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक लोगो के घर के सामने और नाली के बाहर के निर्माण को हटाया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नगर परिषद बोड़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा, निर्माण शाखा प्रभारी अम्बाराम जी पुष्पद, उपयंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रताप सिंह राजपूत, महेश घावरी विक्रम देरान, सहित सभी कर्मचारि मोजूद थे। नगर परिषद ने पुर्व में दीए थे नोटिस अतिक्रमणकारियों को 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दीया था। जिस पर ध्यान न देने के बाद पुन: दो दीन पहले मुनादी कर सुचना की गईं थी। बाउजुद इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं पर नगर परिषद बोड़ा टीम ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए दोपहर में अतिक्रमण हटाया गया। उक्त सड़क के दोनो साइड पक्की नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा।जिन भवन स्वामी द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा ले। इनका कहना है……. इस सम्बंध में नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा का कहना हे की अतिक्रमण को लेकर काफी शिकायते थी। जिसे हटाया जा रहा है ,और कही अतिक्रमण होता हे तो उसे भी हटाया जाएगा। राम लाल कुशवाह सीएमओ नगर परिषद बोड़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी बोड़ा

Related posts

राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का स्वागत सम्मान किया बोड़ा में।

Ravi Sahu

श्रीयांश राठौर ने 10 वी में हासिल किये 82प्रतिशत

Ravi Sahu

धरना – प्रदर्शन बिजली विभाग की लाचार व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Ravi Sahu

बोड़ा में अभी से गहराया जल संकट, जल परिवहन पर प्रशासन का नही कोई ध्यान। हफ्ते में 2 दिन नलों में आ रहा पानी वह भी 15 मिनिट।

Ravi Sahu

ज्ञान सागर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।

Ravi Sahu

ब्राइट कैरियर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में सूर्य नमस्कार

Ravi Sahu

Leave a Comment