Sudarshan Today
SILWANI

क्षेत्र के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित हैं:- विजय शुक्ला।

विकास यात्रा की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित कर विकासयोजनाओं की दे रहे जानकारी।*

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी।।भाजपा द्वारा किए गए प्रदेश व क्षेत्र के विकास से आम जन मानस को अवगत कराए जाने को लेकर प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा की सफलता व
विकास कार्यो की जानकारी बाबद ग्रामीण अंचलो में पहुंच कर बैठक संपन्न की जा रही है। इसी कड़ी में अंचल के ग्राम जुनियाँ,चौका,खमरिया मानपुर ,पटना,सिंहपुरी,सहजपुरी में बैठक आयोजित की गई। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निज सचिव राजेंद्र पाण्डेय मौजूद रहे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित हैं। विकास के किसी भी मामले में क्षेत्र पीछे नहीं रहेगा। चाहे शिक्षा की बात हो स्वास्थ्य की बात हो या सड़कों की बात हो हर क्षेत्र में तेजी से विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार मिले इसके विधायक रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से गॉव.गॉव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं।अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइस स्कूल खोले जा रहे हैं। आयुष्मान भारत, संबल, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया। बैठक में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

20 तारीख को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सिलवानी में विशाल आमसभा को लेकर बैठक

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री निकाह योजना के तह हुआ आयोजन, 28 जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ,

Ravi Sahu

वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राइवेट स्कूल संचालकों की ली बैठक दिए निर्देश

Ravi Sahu

पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान बनाए गए चालान

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हर गॉव, हर शहर में बह रही है विकास की लहर- विधायक रामपाल सिंह

Ravi Sahu

एबीवीपी द्वारा पुलवामा हमला में हुए वीर शहीद जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ravi Sahu

Leave a Comment