Sudarshan Today
BODA

संविधान बचाओ मंच के नेतृत्व में राजगढ़ इकाई द्वारा जिलास्तरीय कार्यकर्ता सभा का आयोजन बोड़ा नगर में हुआ।

(सुदर्शन टुडे ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)बोड़ा:- मंगलवार को दोपहर 1 बजे अम्बेडकर चौराहा परिसर में संविधान बचाओ मंच राजगढ़ द्वारा जिलास्तरीय संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यकर्ता सभा का आयोजन बोड़ा नगर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्याअर्पण कर की गईं। संविधान बचाओ मंच राजगढ़ द्वारा जिलास्तरीय कार्यकर्ता सभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर जी यादव (राष्ट्रीय सयोजक संविधान बचाओ मंच ) ने की। विषेश अतिथि संविधान बचाओ मंच प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश सुनिल बोरसे , प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोमतिया, प्रदेश महासचिव दीपक सिसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला अध्यक्ष रोमी धपानी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल, पवन पाटीदार, जिला महासचिव पी.एल. पाटीदार, होकाम सिंह गुजर, जिला सचिव राजू सिसौदिया, नरसिंहगढ़ विधानसभा अध्यक्ष राजेश गोतम, अमित बरोड़, जिला पंचायत सदस्य राजेश रातलिया, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह जाट, कांग्रेस नेता प्रेम किशोर मीणा, गिरिराज यादव, देवेंद्र भीलाला,राहुल अहिरवार, दीपक धापानी , सहित पदाधिकारीयो ने संविधान बचाओ मंच पर उद्बोधन दीया।संविधान बचाओ मंच के राष्ट्रीय संयोजक दामोदर यादव ने कहा जब से मोदी जी की सरकार आई है तब से आरक्षण को लेकर खतरा होता, कभी सामाजिकता को खतरा होता है, समनाता का होना था उसको भी तोड़ने का काम कर रही हे। निश्चित रूप से भारतीय संविधान खतरे में होगा जो हम किसी भी दल के हो पर हम शांती से नही बैठने वाले हे। इस लिए हमने पूरे देश के अंदर संविधान बचाओ देश बचाओ का अभियान चलाया है। हमारा मानना हे की जब भी संविधान को खतरा होगा हम उस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम हम सब साथी करेगे। उसी मिशन को लेकर हम दौरा कर रहे हैं। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। आज देश व संविधानको बचाने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है।किसी दलित व्यक्ति को शादी मै कोई घोड़ी पर बैठने से मना करें तो मुझे बुलाना। संविधान बचाओ मंच राजगढ़ के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष लखन वर्मा, हीरालाल यादव, ओमप्रकाश यादव राजा भैया, अशोक यादव, राधेश्याम राठोर, राहुल यादव, सलीम मंसूरी, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संविधान बचाओ मंच राजगढ़ जिला अध्यक्ष रोमी धपानी ने किया और आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल ने किया।

Related posts

विदाई समारोह आयोजित कक्षा 11 वी के छात्रों ने 12 वी के विद्यार्थीयो को दी विदाई, रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Ravi Sahu

धूमधाम से मनाई बोड़ा में होली,भगवान श्री नृसिंह,रघुनाथ, जी की निकली विमान यात्रा

Ravi Sahu

वेदिका राठौर ने 5 वी में हासिल किये 84 प्रतिशत और कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Ravi Sahu

शोक संवेदना : बोड़ा में पूर्व पार्षद के पति के निधन पर जताया विधायक मोहन शर्मा दादा ने शोक

Ravi Sahu

राजगढ़ में दिग्गी राजा के पक्ष में पत्नी अमृता ने संभाला मोर्चा, बोड़ा में ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर किया संवाद

Ravi Sahu

पुर्व पार्षद बसंती बाई मालवीय का निधन

Ravi Sahu

Leave a Comment