देश के संपूर्ण प्रांतों से पधारें प्रांत प्रतिनिधि
सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //
हिंदू जागरण मंच की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन भोपाल में वीएनएस कॉलेज में हुआ। जिसमें हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक, सह संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय टोली के दायित्ववान पदाधिकारी व कार्यकर्ता, प्रांत के संपूर्ण संयोजक एवं कार्यकारिणी, जिले के संपूर्ण संयोजक, सह संयोजक व नगर कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से संपूर्ण भारत वर्ष में हिंदू समाज में सकारात्मक माहौल बने। इसके बारे में जानकारियां प्रदान की गई। हिंदू समाज को जागृत कर उसमें स्वावलंबन की भावना विकसित की जा सके इसके बारे में विचार-विमर्श हुआ।
अखिल भारतीय बैठक में हिंदू जागरण मंच के संपूर्ण भारत के सभी प्रांतों से प्रांत प्रतिनिधियों ने दो दिनों तक लगातार चली 11 बैठकों में अपने अपने प्रांत के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर, विषय के संदर्भ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अखिल भारतीय बैठक में गंज बासौदा से मध्य प्रदेश प्रांत पदाधिकारी रामसेवक विश्वकर्मा, अन्नू महाराज, मुकेश सिंह राजपूत, जिला संयोजक एडवोकेट अमन सिंह राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नितीश श्रीवास्तव, कैलाश चौरसिया, अंजू महाराज, दशरथ दादा, नगर कार्यकारणी से अरविंद दांगी, दिनेश शर्मा, शिशुपाल दांगी, देवेंद्र शर्मा, मनीष दांगी ने हिस्सा लिया।