Sudarshan Today
बैतूल

प्रवीण गुगनानी बने कमल पुष्प अभियान के नर्मदापुर संभाग प्रभारी

प्रवीण गुगनानी बने कमल पुष्प अभियान के नर्मदापुर संभाग प्रभारी

रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल:-भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास जी, सहसंगठन मंत्री हितानंद की सहमति व अनुमति से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदापुर संभाग के संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने प्रवीण गुगनानी को भाजपा के कमल पुष्प अभियान का नर्मदापुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।
विदेश विभाग, भारत सरकार में सलाहकार, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक शोध व छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव कौंसिल मेंबर के रूप में कार्यरत प्रवीण गुगनानी को उनकी इस नई नियुक्ति पर भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

कमल पुष्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित व प्रारंभ किया गया है। मोदीजी की अटल मान्यता रही है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनकर खड़ी है तो यह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है।

इस अभियान का लक्ष्य है जनसंघ व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता, जिन्होंने साधनहीन स्थिति में, चने फुटाने खाकर, साइकिल से यात्राएं कर अत्यंत संघर्षपूर्वक भाजपा को आज की विशाल स्थिति में ला खड़ा किया है, उन सभी का यथोचित सम्मान व आदर होना चाहिए।

इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान बना रहे इस हेतु ही कमलपुष्प अभियान को प्रारंभ किया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की इस भावना को कार्यरूप देने हेतु देश भर में संगठन द्वारा कमल पुष्प अभियान से पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत नगर से लेकर सूक्ष्म ग्रामों तक में बसे पुराने भाजपा व जनसंघ के कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर उनसे संपर्क, संवाद व सम्मान कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रवीण गुगनानी ने अपनी इस नियुक्ति हेतु भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

गुगनानी ने यह भी कहा कि वे भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्ण सम्मान भाव के साथ संभाग में कमलपुष्प अभियान के कार्य को गतिपूर्वक आगे बढ़ाएंगे व पार्टी द्वारा उनपर किए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे।

Related posts

बालकृष्ण स्कूल की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संपन्न।

Ravi Sahu

3 चोरों की हुई पहचान; जयस ने की गिरफ्तारी की मांग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

asmitakushwaha

श्रृंखला कार्यक्रम का जिला स्तरीय सम्मान समारोह सांसद श्री डीडी उइके ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम घोषित

Ravi Sahu

थानों को सेट कर चलाते हैं धंधा, मीडिया में खबर से होती है परेशानी

asmitakushwaha

विश्व कैंसर दिवस पर श्री विनायकम स्कूल में संगोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

rameshwarlakshne

Leave a Comment