Sudarshan Today
baruasagar

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल वार्षिक उत्सव एवं महिला व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न ।

 

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

बरुआसागर (झाँसी) :-उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल शाखा बरुआसागर के द्वारा वार्षिक उत्सव एवं महिला व्यापार का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश स्तर के कैट राष्ट्रीय महासचिव, कैट महिला बिंग राष्ट्रीय संयोजिका एवं उ.प्र.व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा एवं भामाशाह की प्रतिमा पर प्रवीण खंडेलवाल राष्ट्रीय महामंत्री कैट, महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका संगीता पाटिल एवं उ.प्र.व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी द्वारा पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।
उ.प्र.व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं कैंट की महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक पूर्णिमा श्रेयेश्कर ने संयुक्त रूप से महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिसके बाद अतिथियों ने वक्तव्य देकर व्यापारियों में ऊर्जा भरने का कार्य किया और व्यापारियों को व्यापार पूर्ण सम्मान के साथ करें की बात कही साथ ही कहा कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नई सोच नई तकनीकी के साथ व्यापार एवं उद्योग स्थापित करें सरकार व्यापारियों की पूर्व सहयोगी करती है ऑनलाइन व्यापार से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया है की ही जल्द ही कैट अपनी वेबसाइट लॉन्च करेगी जिसमें पर रजिस्ट्रेशन करा कर निश्चिंत होकर व्यापार करें।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि महिलाओं ने भी घर से बाहर निकल कर व्यापार में कदम बढ़ाने का कार्य बड़े ही जोर शोर से किया है। महिलाएं भी व्यापार करने में किसी से भी पीछे नहीं रहेंगी और उनका साथ देने के लिए देश का सबसे बड़ा व्यापार संगठन उनके साथ हर दम पर खड़ा रहेगा।
इस मौके पर प्रवीण खंडेलवाल राष्ट्रीय महामंत्री कैट, महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका संगीता पाटिल, पूर्णिमा श्रेयेश्कर राष्ट्रीय संयोजिका, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत खारी, उत्तर प्रदेश कैट के महामंत्री कुलदीप दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ,जिला महामंत्री संजय सराफ, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा जिला अध्यक्ष मनीष रावत ,कैंट जिला महामंत्री मयंक परमार्थ, जिला महामंत्री धीरज राजपूत, युवा नगर अध्यक्ष कृष्णा राय, महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष शालिनी गुरवक्सानी, महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा, संरक्षिका संजना पटवारी, कोषाध्यक्ष प्रेमलता सेन आदि स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष महादेव बाजपेई, महामंत्री विनोद साहू, राजेश नौगरैया, महेश सराफ,सोहन अग्रवाल, महेंद्र कानीगो, राकेश नीखरा, सुभाष अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, कमलापत राय पार्षद, समाजसेवी रुपेश नायक, रजनीश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज असट्या,मौनू नायक,विजय दुबे देवरी, गजेन्द्र साहू, महेश श्रीवास्तव, रंजीत रेजा, सुनील राय ,जीतू रायकवार, नीरज जैन ,विशाल सोनी, दीपक कुशवाहा, डॉ बृजेंद्र नायक,मीडिया प्रभारी विनोद साहू, व्यापारी सेना की अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव ,आनंद सोनी, सुरेंद्र अग्रवाल,अंशुल राय,अनूप राय, प्यारे लाल केवट, विशाल सोनी, जाहिद खान ,उदय पांडे,रजनीश राय साबिर अली ,अमन साहू, बाबूलाल कुशवाहा, रोहित भटनागर एवं महिला व्यापार मंडल श्रीमती मीनू राजावत रागिनी चौरसिया, कमला सोनी, गीता गुप्ता, अनीता जैन, उपासना चौरसिया, जुबेदा बेगम, बबीता प्रजापति, मंजू लता अग्रवाल ,रानी साहू, रानी अग्रवाल ,अंजलि बिरथरे ने अतिथियों का माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं सभी का आभार व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष डॉ महादेव बाजपेई ने किया।

Related posts

बरुआसागर में पदस्थ लेखपाल की शिकायत कर विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने जिला अधिकारी को लिखा पत्र 

Ravi Sahu

अपर आयुक्त महेंद्र कुमार जी द्वारा लक्ष्मीबाई सेवा संस्था द्वारा बच्चो को निशुल्क शिक्षा देते हुए पाया। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों को जाना और सहारना की।

Ravi Sahu

अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध चलाया अभियान

Ravi Sahu

वरिष्ठ समाजसेवी शमीम अहमद मिल्की भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

रिंकू परिहार को बनाया गया उत्तर प्रदेश जूनियर खो खो बालक टीम के कोच

Ravi Sahu

वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रिया सामंतराय भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

Leave a Comment