Sudarshan Today
JIRAPUR

कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय बैठक हुई आयोजित

 

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बूथ स्तर पर सभी लोगों से मिलना और जोड़ना उद्देश्य : विधायक प्रियव्रत सिंह

महेन्द्र कुमार

जीरापुर :- कांग्रेस कमेटी की ब्लाक स्तरीय बैठक विधायक के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि पुर्व ऊर्जा मंत्री विधायक प्रियव्रतसिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है भारी जनसमर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है इसी को लेकर भाजपा कोरोना का डर बता रही है जबकि नरेंद्र मोदी सभायें कर रहे हैं वहां कोरोना नहीं आ रहा है, इनको राहुल की यात्रा का डर सता रहा है,विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने शिवराजसिंह चौहान से प्रश्न पूछे तो उत्तर नहीं दिए गए इस सरकार में जहां देखो वहां भ्रष्टाचार ही नजर आता है!
ब्लाक स्तरीय बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की कमियों को उजागर करना है। कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को एकजुट रखने का काम कर रही है। वहीं भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा निकालकर देश के लोगों को जोड़ने का काम किया है। इसी तरह खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला से लेकर ब्लाक स्तर पर बैठक की गई।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल यात्रा निकालेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य हर बूथ स्तर तक लोगों से मिलना और जोड़ना है। बैठक के दौरान उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाशचद्र पुरोहित ने कहा कि कार्यकर्ता 2023 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए गांव-गांव में जाकर लगातार भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए हमें एक होकर लोगों से मिलकर हाथ से हाथ जोडना हैं।
बैठक को ब्लॉक माचलपुर अध्यक्ष यशवंत सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री लियाकत अली ने सम्बोधित किया!
संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सत्य नारायण सरावत ने किया! मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल परोलिया, राजेश शर्मा पटवारी, कन्हैयालाल दांगी, राजेंद्रसिंह आमलाबे, देवीसिंह दांगी ,हरि नारायण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन मौजूद रहे इस दौरान एक दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनका माला पहनाकर स्वागत किया गया!

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा

Ravi Sahu

जीरापुर में घने कोहरे के साथ हुई नए साल की पहली सुबह

Ravi Sahu

मां हिंगलाज का प्राकट्य उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया सभी समाज जन द्वारा चल समारोह निकालकर धर्मशाला परिसर में किया रंगारंग कार्यक्रम

Ravi Sahu

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन सेमिनार संपन्न, राष्ट्रीय

Ravi Sahu

सामाजिक बैठक में निर्णय लिया

Ravi Sahu

गो शाला में मृत गायों पर विचरण करती गायो का विडियो वायरल के बाद गायो को दफनाया

Ravi Sahu

Leave a Comment