Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

प्रदेश व्यापी घर चलो- घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- 1फरवरी से कांग्रेस पार्टी का प्रदेश व्यापी घर चलो- घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके तहत मंडला जिले के सभी ब्लाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बकौरी ब्लाक अंतर्गत बूथ मवईजर, चरगांव,किंद्री, बकछेरादौना,धनगांव में सम्पन्न हुआ। इस अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर लोगों ने बढ चढ कर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री जगदीश कुर्राम, इंटक अध्यक्ष महेन्द्र चंद्रौल, जिला सचिव शम्भू सिंग कोकड़े, तथा ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश झारिया, वरिष्ठ कांग्रेसी धेला साहू(सेठजी),ब्लाॅक उपाध्यक्ष धनीराम वरकड़े,सेक्टर अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष सदाराम मार्को मवईजर,जगदीश मार्को चरगांव, दुबराज विश्वकर्मा किंद्री, दुर्गेश वरकड़े बकछेरादौना,राजू मरावी धनगांवमाल, संतोष साहू, सुग्रीव बैरागी,एवं कांग्रेसजन समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर बकौरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश झारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
वही दुसरे दिवस में निवास विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के गरिमामय उपस्थिति में बकौरी ब्लाक के अंतर्गत बूथ क्रमांक 241 नरेंद्र गण, 242 मोहनिया, 243 पटपरा में घर चलो- घर घर चलो कांग्रेस सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। विधायक के द्वारा लोगों को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता दिलाते हुए उन्होंने उपस्थित नागरिकों को पूर्व कांग्रेस सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर विस्तार से चर्चा के माध्यम से अवगत कराते हुए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जगदीश कुर्राम, बकौरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश झारिया, रवि नंदा, विक्रम कुर्राम सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का हुआ शुभारंभ 

Ravi Sahu

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी गई ज्वेलर्स के यहां से पायलें चुराने वाली महिला

Ravi Sahu

गुना एचपी होंगे संजीव कुमार सिन्हा मध्य प्रदेश गृह विभाग ने किए आदेश जारी

Ravi Sahu

8वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंडलस्तर पर प्रातः जलस्रोतों एवं धार्मिक_स्थानों पर स्वच्छताअभियान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया

Ravi Sahu

दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराईं चार लोग गंभीर घायल तीन को किया भोपाल रेफर

Ravi Sahu

*क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी रामपाल सिंह राजपूत*

Ravi Sahu

Leave a Comment