Sudarshan Today
Otherअशोकनगर

भाजयुमों द्वारा खिलते कमल अंतर्गत चंदेरी विधानसभा में हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन

अशोकनगर में बीते गुरुवार को जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईसागढ़ नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘खिलते कमल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर ने की। उन्होंने इस दौरान उपस्थित युवाओं का न केवल सम्मान किया बल्कि संबोधित करते हुए युवा मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों और वर्तमान में जारी खिलते कमल अभियान और आगामी अभियान खेलेगा मध्य प्रदेश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं। जिला प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है। श्री ठाकुर ने 2003 के पहले प्रदेष की स्थिति को बयां करते हुए कहा कि हमें वह दिन भी याद है, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार जिन्हे मिस्टर बंटाढार कहा जात है। उस सरकार के दिनों में न तो बिजली थी, न सड़क थी और न ही पीने के पानी की अच्छी सुविधा थी। हमें अच्छी तरह से याद है कि जब परीक्षाएं होती थीं तो चिमनी के उजाले में जैसे-तैसे पढ़ाई कर पाते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेष के यषस्वी मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान की दूरदर्षी नीतियों ने प्रदेष का कायापलट कर दिया है। अब हर घर जल है, हर घर रोषन है और गांव-गांव, गली-गली पक्की सड़क से जुड़ रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के युवाओं ने हिस्सा लिया और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा मध्य प्रदेश सरकार युवा नीति बनाने जा रही है आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस कार्यक्रम का लोकार्पण किया जाएगा। उसी के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा अशोकनगर सभी युवाओं के विचार एकत्रित कर रहा है। इसी के निमित्त जिले के प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। एकत्रित किए गए सुझावों को प्रदेश स्तर तक प्रेषित करेंगे। प्रदेश द्वारा चयनित सुझावों को युवा नीति में शामिल किया जाएगा।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्षन

इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी दीपक भदौरिया ने कहा पार्टी को उत्कर्ष तक पहुंचाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा में युवा मोर्चा कोई कसर नहीं छोडे़। आज जो नौजवान पार्टी से जुड़कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है, वही भविष्य की भाजपा है। यही नौजवान आगे चलकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बहुत अच्छा काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा। युवा मोर्चा ही भविष्य की भारतीय जनता पार्टी होती है और आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित हमारे विचारों से हमारे संगठन से हर वर्ग के युवा को जोड़ना है। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिपं अध्यक्ष जगन्नाथ रघुवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भानू रघुवंशी, उमेश रघुवंशी, भूपेन्द्र द्विवेदी, सिरनाम सिंह यादव, भाजपा जिला मंत्री रविन्द्र लोधी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतपाल रघुवंशी, सत्तू लोधी, मनन छाबड़ा, वरूण यादव, मुकेश पाल, विकाश रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, तुषार खेर, देवेश शर्मा, रंजीत यादव, रोहित यादव, शेलू यादव, झल्लू यादव, प्रिंस जैन, बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Ravi Sahu

बाल मेला का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

कराहल तहसील इलाके के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पास का मामला, आदिवासियों के आशियानों के सामने पत्थर खदान शुरू कर रहे रसूखदार, विरोध

Ravi Sahu

सात जिला अधिकारियों को शोकाज नोटिस

Ravi Sahu

महाशिव रात्रि पर्व की तैयारी जोर शोर शे

Ravi Sahu

दिव्यांगों के लिए चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment