Sudarshan Today
dindori

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कटनी में सम्पन्न

सुदर्शन टुडे जिला संबाददाता डिण्डौरी

भाजपा डिण्डौरी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवधराज हुए बैठक मे शामिल

 

डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला कटनी मे आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी उपस्थित हुए। वहीं बैठक मे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी तारतम्य मे भाजपा डिण्डौरी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया भी बैठक में पहुँचे जहाँ प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा जी, प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव जी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी,केंद्रीय मंत्री श्री फ़ग्गन सिंह कुलस्ते जी,राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी,प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार जी,जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी जी का आभार व्यक्त किया। वही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे मतदान केन्द्रो में भाजपा की वोट प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करना है। पहले का चुनाव हम काग्रेस के कुशासन के वजह से जीते वही दूसरा चुनाव हम गरीब कल्याण योजना से और अब 2023 का चुनाव हमें सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के माध्यम से चुनाव जीतना है साथ ही सोशल मीडिया वर्तमान युग मे हथियार के तरह कार्य कर रही है हमे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना है। वही भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और आगामी 100 वर्षो तक हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी ही रहेगें। कार्यकर्ता की सहभागिता कार्यकर्ता अपनी मेहनत से मतदाताओं को प्रभावित करे इसके लिए हमे हर कार्यकर्ताओं की चिंता करना है। कोई भी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिना कार्य के नही रहेगे। सभी के लिए कार्यो का विभाजन होगा। वर्तमान मे हमारी पार्टी के द्वारा सुघोष का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमे हमे मतदान केन्द्रो तक अपनी पहुँच बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। उक्त प्रदेश कार्यसमिति मे जिला डिण्डौरी से भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू उपस्थित रहें।

Related posts

पिछड़ा वर्ग मोर्चा एस सी मोर्चा की मंडल अमरपुर की बैठक जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दशरथ सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की उपस्थिति मे भाजपा की मोर्चा बैठक समपन्न*

Ravi Sahu

*डिण्डौरी:- मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के लिए विभागीय अमला घर-घर संपर्क करेगा : राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे*

Ravi Sahu

मैराथन में भाग लेना है,मतदान शत प्रतिशत करना है।”

Ravi Sahu

डिंडोरी : विधानसभा निर्वाचन संचालन में लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर निलंबन और नोटिस की कार्यवाही

Ravi Sahu

पेयजल परिवहन और आपूर्ति के सम्बन्ध में आयोजित बैठक

Ravi Sahu

कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू

Ravi Sahu

Leave a Comment