Sudarshan Today
मध्य प्रदेशशाजापुर

खेत पर पानी देने गए युवक की सुबह मिली लाश खेत पर पहुंचे बेटे ने देखा पिता का शव, पुलिस जुटी जांच में 

 

शाजापुर। जिले के ग्राम कांकड़ी गांव में एक युवक की सोते समय खेत पर हत्या कर दी गई। युवक रात को खेत पर फसलों को पानी देने के लिए गया हुआ था। रात तीन बजे तक वह खेत पर काम कर रहा था। सुबह परिजनों ने देखा तो पलंग पर शव पड़ा मिला।

कांकड़ी गांव निवासी दरबार सिंह पिता नागौर सिंह उम्र 35 साल की 15 बीघा जमीन गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित है। युवक ने खेत पर गेहूं चने की फसल बो रखी है, जिन्हें पानी देने के लिए रविवार की रात को घर से निकला और रात 3 बजे तक पानी पिलाता रहा। उसके बाद खेत पर उसकी हत्या कर दी गई। युवक का रक्त रंजित शव पलंग पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी टीएस बघेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसका एक बेटा भी है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर किन कारणों के चलते युवक की हत्या की गई। युवक से किसी की दुश्मनी तो नहीं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

 

Related posts

समीक्षा बैठक में पहुची जिला चिकित्सा अधिकारी अनिता सिंगारे सीएचओ के कार्यो के साथ अन्य योजनाओं की लक्ष्य प्राप्तो के लिए किया निर्देशित

Ravi Sahu

भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गंगा पांडेय जी का रतलाम प्रथम आगमन पर कई जगह स्वागत हुवा

Ravi Sahu

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत नगर के स्कूलों में :* 

Ravi Sahu

नव निर्वाचित युवा जनप्रतिनिधि बनाएंगे गांव का मास्टर प्लान

Ravi Sahu

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का आयोजन किया 

Ravi Sahu

विधायक श्रीमति झूमा सोलंकी ने किया अति वृष्टि गांवो का दौरा

Ravi Sahu

Leave a Comment