Sudarshan Today
सिलवानी

सांसद रमाकांत भार्गव एवं स्थानीय विधायक ठा रामपाल सिंह राजपूत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम

संवाददाता। सिलवानी

ग्राम पंचायत जैथारी के ग्राम डूंगरिया में मक्खन चोर गौशाला का लोकार्पण किय

सिलवानी ।विदिशा रायसेन लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव एवं सिलवानी विधानसभा के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर ग्राम पंचायत जैथारी के ग्राम डूंगरिया

में मक्खन चोर गौशाला का लोकार्पण किया कार्यक्रम की शुरुआत मैं सर्वप्रथम सांसद एवं विधायक द्वारा माखन चोर गौशाला में वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात कन्या पूजन एवं गो माता की पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत सरपंच एवं सहायक सचिव लोकेश मिश्रा फूल मालाओं पहनाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि

कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के कारण आज प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बेटा-बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों की आय में वृद्धि के लिए, कृषि उपज के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं को, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

कांग्रेस नेताओं ने स्व.डॉ उमेश शर्मा जी की सातवीं पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, और सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Ravi Sahu

फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के जवान हुए शामिल,

Ravi Sahu

कुशवाहा समाज संघ ने युवक की थाने में मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

Ravi Sahu

भगवान श्री कृष्ण के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें प्रेरणा देता है- पुष्पेंद्र शर्मा।

asmitakushwaha

नगर शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

जमुनिया घाटी पर हुआ एक्सीडेंट, तीन घायल

Ravi Sahu

Leave a Comment