बी.एल.सूर्यवंशी काछीबड़ौदा
काछीबड़ौदा(धार) लेबड़-नयागांव फोरलेन पीथाकूई से बदनावर व्हाया खेरवास,धमाना,काछीबड़ौदा रुनिजा मार्ग पर आखिर पी.डब्ल्यू.डी.विभाग इन अंधे मोड़ पर कब तक संकेतक बोर्ड लगाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं बड़ा हादसा नहीं होगा। तब तक विभाग की नींद नहीं उड़ेगी। साथ ही ग्राम के आजु-बाजू ग्रामीणों ने (स्पीड ब्रेकर) गति अवरोधक बनाने की भी मांग की है। क्योंकि दोपहिया व चार पहिया वाहन इतनी तेज स्पीड से निकलते हैं। कि सामने कोई आ भी जाए तो उसे हवा की तरह उछाल कर निकल जाएंगे। क्षेत्रवासियों सहित ग्रामीणों ने विभाग से अनुरोध किया है। कि उक्त समस्याओं को संज्ञान में लेकर संकेतक बोर्ड लगाकर गतिअवरोधक बनाने की मांग की है। उक्त मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ग्राम रूनिजा की मेन घाटी के दोनों मोड़ पर गति अवरोधक के साथ-साथ जितने भी बदनावर से रुनिजा मार्ग पर अंधे मोड़ है वहां संकेतक बोर्ड लगाया जाए। क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों ने बताया कि मानव अधिकार एक्टिविस्ट में कहीं मजबूरी बस याचिका प्रस्तुत नहीं करना पड़े। उससे पहले ही पी.डब्ल्यू.डी. विभाग उक्त समस्याओं से मुक्त करने की मांग की है।