सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन लालू जामलकरकी रिपोर्ट
खरगोन जिले के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘‘आत्मा‘‘ योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 के लिए जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिए जाने है। इसके लिए जिले के सर्वोत्तम प्रगतिशील उन्नत खेती करने वाले इच्छुक कृषक स्वयं द्वारा अपनायी जा रही गतिविधियों के लिए परियोजना संचालक (आत्मा), किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशु चिकित्सा सेवाऐं, मत्स्य पालन, रेशम पालन विभाग के विकासखण्ड व जिला कार्यालय से निर्धारित फॉर्म दिनांक 31 अगस्त तक विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या आत्मा स्टॉफ (बी.टी.एम./ए.टी.एम¬) के पास जमा करा सकते हैं।
निर्धारित अंको के आधार पर जिले से समस्त 09 विकासखण्डों से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 किसानों को विकासखण्ड स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसकी राशि 10 हजार रूपए होगी। जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार का चयन विकासखण्ड स्तरीय पुरस्कार में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले कृषकों में किया जाएगा। इसमें केवल संकायवार जिले के 10 किसानों को 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिले में 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक समूह को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसकी राशि 20 हजार रूपये प्रति समूह देय होगी। कृषक समूह नियमानुसार कर्यरत् हो, बैंक लेन-देन सुचारू रूप से संचालन हो और मासिक बैठक भी नियमित हो रही हो, ऐसे कृषक समूह को सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए जाएंगे।