Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

*डिंडोरी ओडिशा से जबलपुर ले जाया जा रहा 72 किलो गांजा पकड़ा, दो आरोपित गिरफ्तार*

 

कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे

 

 

 

कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चार पहिया वाहन में गांजा परिवहन करते हुए जब्त किया है।

ओडिशा से जबलपुर ले जाया जा रहा 72 किलो गांजा पकड़ा, दो आरोपित गिरफ्तार डिंडौरी, कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चार पहिया वाहन में गांजा परिवहन करते हुए जब्त किया है। गुरुवार को कोतवाली थाने में पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमरकंटक से डिंडौरी की तरफ आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताई गई क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजे 6377 आने पर उसे रोककर उसमें बैठे चालक व एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई।वाहन चालक विशाल कुमार पिता स्व. जोगेन्द्र ब्रम्हवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 18 कटनी थाना एनकेजे जिला कटनी व पास बैठे व्यक्ति का नाम उमेश सिंह पिता रामावतार राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी महुदा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का होना बताया गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में पन्नी व खाकी रंग के सेलो टेप से कवर किये हुये पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। वाहन के अंदर दो नग वाहन की नम्बर प्लेट जिस पर ओडी 02 एक्यू 1164 लिखे थे। ओडिशा राज्य में वाहन में लगाने के लिए नम्बर प्लेट बनाना बताया गया। उक्त क्रेटा वाहन से जब्त कुल गांजा 71.540 किलोग्राम कीमती सात लाख 15 हजार 400 रूपये बताई गई। क्रेटा वाहन कुल कीमती 14 लाख रुपये है। आरोपितों के कब्जे से जब्त गांजा, कार व नगदी का मूल्य 21 लाख 20 बीस हजार 400 है। आरोपितों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। बताया गया कि आरोपितो द्वारा मादक पदार्थ गांजा की व्यवसायिक दृष्टि से अवैध रूप से तस्करी व परिवहन किया जाता है। प्रेसवार्ता में एएसपी जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय मौजूद रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीके सिरामें, एसआई मनोज त्रिपाठी, एसआई स्वाती शर्मा, एएसआई सुधीर पटैल, प्रधान आरक्षक राजाराम आर्मी, आरक्षक देवेन्द्र पटले, विकास सूर्या, दीपक उईके, संतोष धुर्वे, नितेश दुबे, अजय चादव, सुनील मरावी, विजय मेरावी, मनोज सिंह, महिला आरक्षक दीपमाला नागले, भगवती रावत सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

Related posts

एसपी ने 24 घंटे में कोतवाली टी आई गुप्ता को किया लाइन अटैज

Ravi Sahu

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय ओझा ने नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय से भेट कर स्वागत किया

Ravi Sahu

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा के छात्र रैय्यान अली ने मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी द्वारा आयोजित,राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

asmitakushwaha

प्राइवेट स्कूल मे बच्चो के लिए नहीं है पीने के लिए पानी व शौचालय की व्यवस्था

Ravi Sahu

sapnarajput

दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान मे ग्राम करकी रामलीला के कार्यक्रम का आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment