Sudarshan Today
noida

आर.एस.ए. के संस्थापक दादाश्री महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि भारत के ऐतिहासिक 28 विभिन्न जगहों पर मनाया जायेगा

सुदर्शन टुडे दिल्ली एनसीआर नीरज सिंह चौहान की रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्र सृजन अभियान के संस्थापक, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा स्वतंत्रता अंदोलन के अग्रणी नेता, किसान नेता, समाज सुधारक, शिक्षाप्रेमी दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि 7 सितम्बर 2022 को भारत के ऐतिहासिक 28 विभिन्न जगहों पर मनाने का निर्णय राष्ट्र सृजन अभियान के आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यकारिणी के बैठक में निर्णय लिया गया है। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रदेश ईकाई द्वारा बिहार राज्य के कई जिलों में धूमधाम से मनाया जाएगा। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. परशुराम सिंह कि नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, कानपुर के अलावे कई जनपदों में दादाश्री महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि मनाने का संकल्प लिया गया है। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. गीता देशप्रिया के नेतृत्व में गुजरात राज्य के अहमदाबाद, सुरत, मेहसाणा, बडनगर, विसनगर, तलोद, मोडासा, सुरेन्द्र नगर एवं पूज्य महात्मा गांधी जी की जन्मभूमि पोरबंदर में भव्य कार्यक्रम का आयोजिन किया जाना तय हुआ है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु कथावाचक श्री रमेश भाई ओझा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य पुण्यतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुजरात राज्य का पारंपरिक लोकगीत डायरा का कार्यक्रम गुजरात राज्य के प्रख्यात लोकगीत डायरा कलाकार कीर्तिधान गढ़वी के द्वारा लोकगीत का रंगारंग कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति की जाएगी। गुजरात राज्य के मध्य जोन प्रभारी सह गुजराती बोल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रबंध संपादक खगेश भाई शाह जी के द्वारा गुजरात राज्य के शैक्षणिक संास्कृतिक शहर बड़ौदा में दादाश्री स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर को रामविलास उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बड़ौदा शहर के अलावे गुजरात राज्य के साहित्यकार, गीतकार, पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी भाग लेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीत का रंगारंग कार्यक्रम एवं नाट्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। बड़ौदा शहर के प्रमुख समाजसेवी डी.एन.ठाकुर मुख्य रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। राष्ट्र सृजन अभियान कच्छ महिला प्रमुख रूचि झा के द्वारा दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि गुजरात राज्य के कच्छ में महिला मोर्चा टीम के द्वारा परंपरागत कच्छी संस्कृति एवं राष्ट्रगीत के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है। महंत शशि गिरी टीम के द्वारा हिमाचल राज्य के बैजनाथ में भी दादाश्री की 28वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखण्ड अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा एवं महासचिव हेमा शमा के द्वारा देहरादून में भी महिला मोर्चा टीम द्वारा दादाश्री की 28वीं पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया है। दादाश्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि भारत के बाहर फिनलैंड में डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय जी के द्वारा धूमधाम एवं वैदिक रीति से मनाया जाएगा। दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के पैतृक गांच खलकोचक बिहार राज्य में प्रेरणा स्थल जहां पर इनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि करने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्र सृजन अभियान के संस्थापक दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के द्वारा लिया गया मूलमंत्र बेटर मी, बेटर वी, बेटर भारत, बेटर वर्ल्ड पर चलकर आज भारत एवं भारत के बाहर विदेशों में भी राष्ट्र सृजन अभियान अपने कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को गतिमान करने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.एन.राय ने इस आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Related posts

शाहबेरी प्राथमिक विद्यालय में सीमा चौधरी व अजीम साबरी ने झंडा फहराया

asmitakushwaha

वेद नागर प्रभात फेरी के साथ साथ तिरंगा यात्रा समेत दर्जनों कार्यक्रमों में हूये शामिल साथ साथ ज़िला प्रशासन भी हूआ शामिल।

asmitakushwaha

वृन्दावन गार्डन कॉलोनीशाहबेरी में लगा बूस्टर डोज़ का मेगा वैक्सीनेशन कैम्प

asmitakushwaha

चौहान‘‘इतिहास साक्षी है कि किसी भी राष्ट्र का गौरव तभी जाग्रत रहता है

asmitakushwaha

राष्ट्रवादी प्रखर चिंतक

asmitakushwaha

गुमशुदा की तालाश

Ravi Sahu

Leave a Comment