Sudarshan Today
up

छेड़खानी की शिकायत पर दरोगा के उल्टे सीधे सवाल, कमिश्नर ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह

सुदर्शन टुडे संवाददाता जितेन्द्र साहू कानपुर नगर

 

कानपुर : कथित धार्मिक नेता के छेड़खानी से परेशान महिला थाने पहुंची। जहां दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। दरोगा की अभद्रता से परेशान महिला कमिश्नर ऑफिस पहुंच गई। कमिश्नर ऑफिस में अपनी बात रखते हुए उसने आत्मदाह की धमकी दी। जिसके पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए। अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने तत्काल कथित धार्मिक नेता को गिरफ्तार कर लिया।
छेड़खानी का मामला लेकर थाना पहुंची महिला के साथ पुलिस ने अभद्रता की। पुलिस की अभद्रता और न्याय न मिलने के कारण महिला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गई। जहां उसने बताया कि रावतपुर थाने ने दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की और उल्टे सीधे सवाल करता है। कहता है सवालों के जवाब दो तो आगे की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही महिला ने आत्मदाह की धमकी भी दी। इससे मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने महिला को समझाया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अपने आप को मुख्यमंत्री का यारों बताता है।
मामला रावतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पनकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रावतपुर थाने में प्रधानी की शिकायत की। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि रावतपुर थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ पप्पू अपने आप को मुख्यमंत्री का पीआरओ के साथ धार्मिक संगठन का पदाधिकारी भी अपने आपको बताता है, ने उसे धार्मिक संगठन में पदाधिकारी बनाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान दोनों लोग में बातचीत शुरू हो गए। शिव कुमार उर्फ पप्पू की नियत ठीक नहीं थी। वह उस पर दबाव बनाने लगा। अश्लील मैसेज भी करने लगा। वीडियो कॉलिंग भी करता था। जिससे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत करने की।
रावतपुर थाना में तैनात दरोगा ने की अभद्रता
लेकिन रावतपुर थाने में तैनात दरोगा ने उससे उल्टे सीधे सवाल करने लगा। जिससे वह परेशान हो गई। न्याय न मिलने पर वह कमिश्नर ऑफिस पहुंच गई। कमिश्नर ऑफिस से अधिकारियों के फोन आने पर रावतपुर पुलिस सक्रिय हुई। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अपने आप को धार्मिक नेता बताने वाले शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कोर कमेटी गठन 

Ravi Sahu

कालाबाजारी करने के लिए रखे गैस सिलेंडरों का पकड़ा गया जखीरा

Ravi Sahu

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है श्री राजन जी महाराज के संरक्षण में

Ravi Sahu

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया 23 वां स्थापना दिवस।

Ravi Sahu

राज्यमंत्री अजीत पाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा ग्रामीणों को दी राहत सामग्री

Ravi Sahu

भोगनीपुर तहसील के प्रांगण मे एसडीएम तहसीलदार द्वारा योगाभ्यास कराया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment