Sudarshan Today
बैतूल

भाजपा के एक जिला पदाधिकारी के निवास पर लिखी गई राहुल को अध्यक्ष बनाने की पटकथा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई के ड्राइवर की पत्नी और महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री ने दिया कांग्रेस को वोट

बैतूल सुदर्शन टुडे राहुल नागले

घोड़ाडोंगरी । 25 सदस्य संख्या वाली घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत में भाजपा के 17 सदस्य चुनकर आने के बाद भी जनपद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के राहुल उइके को मिली एकतरफा जीत की रणनीति भाजपा के कर्ताधर्ताओं के घर पर बैठकर बनने की खबरें छन-छन कर आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि पूर्व जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे के जनपद सदस्य का चुनाव हार जाने के बाद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के पास अध्यक्ष का चेहरा नहीं बचा तो उसने कॉंग्रेस से ही सांठगांठ करने की ठान ली । इस नेता से उसके घोड़ाडोंगरी के मालवीय मोहल्ला स्थित घर पर 20 दिन पूर्व कांग्रेस नेता राहुल उइके की लंबी बैठक हुई थी। इस बैठक मैं मध्यस्थता भाजपा के एक मंडल पदाधिकारी और ग्राम पंचायत के एक ठेकेदार ने की थी। इसी बैठक में जनपद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की हार और कॉंग्रेस के राहुल उइके की जीत की इबारत लिख दी गई थी। बैठक का परिणाम यह हुआ की सदैव पंचायतों के चुनाव में सक्रिय रहकर अपनी पंचायत ठेकेदारी का जुगाड़ करने वाले उक्त नेताजी जनपद अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकदम से निष्क्रिय हो गए। 1 जुलाई को हुई द्वितीय चरण की वोटिंग के बाद ही घोड़ाडोंगरी जनपद के परिणाम अनाधिकृत रूप से सामने आ गए थे। इसके बावजूद उक्त नेता जी एवं उनकी पूरी टीम ने जिला संगठन को भ्रमित करते हुए भाजपा के 17 निर्वाचित जनपद सदस्यों को खुला घूमने दिया। भाजपा जिला संगठन से मिले निर्देशों के बावजूद भी उक्त पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व को धोखे में रखते हुए, कांग्रेस के राहुल उइके को पूरा मौका दिया कि वह जनपद सदस्य का चुनाव जीते भाजपा समर्थित सदस्यों में से अधिकांश को साध ले। इधर भाजपा के घोड़ाडोंगरी में दूसरे गुट के नेताओं के नगर परिषद चुनाव में व्यस्त हो जाने का भी उक्त गुट ने पूरा फायदा उठाया और कांग्रेस को खुला मैदान दे दिया। नगर परिषद के चुनाव के बाद जब भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के माध्यम से भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों को जिले में बुलाया तो मात्र 10 सदस्य ही एकत्र हो पाए। भाजपा समर्थित 6 से 7 जनपद सदस्य तब तक राहुल उइके के संपर्क में आए चुके थे और अपने घरों से गायब थे। इसका परिणाम यह निकला कि 25 में से 17 सदस्य जीतने के बावजूद भाजपा को जनपद अध्यक्ष के चुनाव में 5 वोटों से मात खानी पड़ी और कांग्रेस के राहुल उइके जनपद अध्यक्ष का चुनाव एकतरफा जीत गए।

जिला उपाध्यक्ष के भाई के ड्राइवर ने और महिला मोर्चा के मंडल महामंत्री ने दिया कांग्रेस को वोट

सूत्रों से मिली जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय के शराब व्यवसाई भाई रवि मालवीय के वाहन चालक की पत्नी भी जनपद सदस्य का चुनाव जीती थी। वह भी कांग्रेस के राहुल उइके को अध्यक्ष बनाने के लिए लगातार सक्रिय रही। इसी प्रकार घोड़ाडोंगरी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के निवास पर बैठकर निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित होने वाली कान्हावाडी-महेंद्रवाड़ी से निर्विरोध जनपद सदस्य सावन गंजाम की तलाश भी भाजपा का जिला नेतृत्व अंत तक करते रहा लेकिन वह भी कांग्रेस के साथ चली गई। पता चला है कि सावन गंजाम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की सिफारिश पर ही भाजपा महिला मोर्चे में घोड़ाडोंगरी मंडल का महामंत्री भी बनाया गया था और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के निवास पर बैठकर ही वह निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुई थी। इसके बावजूद महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री उक्त जनपद सदस्य का भी कांग्रेस के साथ चले जाना भाजपा के लिए चिंतन का विषय होगा।

Related posts

संगीता सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड, सुनील कुमार पांडेय प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं मुकेश सिंह तोमर मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री मनोनीत

manishtathore

जिला अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Ravi Sahu

जनशक्ति आदिवासी युवा संगठन की बैठक

asmitakushwaha

।।श्रीविनायकम स्कूल में वार्षिक उत्सव “बढ़ते–कदम– 2” का आयोजन किया गया । प्रथम दिवस पर नन्हे शूरवीरो एवम पालकों का रहा दबदबा।।*

manishtathore

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, परेड की सलामी ली

Ravi Sahu

बैतूल जिला मुख्यालय पर स्थित कोसमी रेलवे गेट आगामी 7 फरवरी को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

rameshwarlakshne

Leave a Comment