Sudarshan Today
रायसेन

भाजपा से जशवंत उर्फ बबलू मीणा बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष:

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

उपाध्यक्ष पर भी नहीं बनी सहमति5 जिपं सदस्यों ने जमा किए वोटिंग कराने फार्म बाद में मंत्री विधायकों की आम सहमति पर पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की मां सुंदर बाई चौहान बनीं जिपं उपाध्यक्ष, भाजपा का दबदबा गांव की सरकार में रहा कायम,उनके समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर भाजपाइयों ने खुशियां जाहिर कर निकाला विजयी जुलूस लगे भाजपा जिन्दावाद मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री विधायक रामपाल सिंह जिंदाबाद के नारे

रायसेन।गांव की सरकारों में भाजपा का दबदबा कायम रहा।शुक्रवार को सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को।लेकर होटल अमोघ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत पूर्व अध्यक्ष भँवर लाल पटेल की मौजूदगी में जिलेभर के18 जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें जिले की वार्ड 10 की जिला पंचायत सदस्य कुंवर बाई राम सिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा की गई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी इसमें मंशा है।लेकिन जिला पंचायत सदस्य राजी नहीं हुए।लेकिन बाद में जिपं सदस्य जशवंत उर्फ बबलू मीणा माना के पक्ष में 10 वोटों की पर्चियां निकली जबकि जिपं अध्यक्ष की दूसरी दावेदार कुंवर बाई राजपूत के पक्ष में 8 वोटों की सहमति पर्ची निकली।इस मामले की जानकारी के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया। कहीं क्रॉस वोटिंग नहीं हो जाए इस डर से सीएम चौहान ने बबलू मीणा को ही जिपं अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने को कहा गया।जिससे सर्वसम्मति के आधार पर जशवंत उर्फ बबलू मीणा माना को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष रायसेन चुना गया।पिछले 13 सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी का रुतबा कायम रहा।इसके पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवर लाल पटेल, उनकी बहन अनीता किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन रह चुके हैं।लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का मिथक टूट गया है।राजनीति में बाजी मारते हुए दो कदम आगे स्वास्थ्य मंत्री के कट्टर समर्थक जशवंत उर्फ बबलू मीणा जिला पंचायत अध्यक्षकी कुर्सी पर आसीन हो गए हैं।

उपाध्यक्ष पद पर फंसा पेंच….

जिपं उपाध्यक्ष पर भी पेंच फंसा।इसमें जिपं सदस्य राजेन्द्र बघेल, दिग्वजय सिंह यादव राजा गोपई,चन्दा चौहान, कुंवर बाई राजपूत राम सिंह राजपूत छातेर सुंदर बाई चौहान और एक अन्य जिपं सदस्य ने भरा नामांकन । कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगभग 3 घण्टों की मनमनोव्वल के पश्चात जिपं उपाध्यक्ष पद पर सुंदर बाई चौहान के नाम पर अपनी निर्विरोध सहमति जताई।इसमें 5 उपाध्यक्ष पद के वोटिंग के फार्म वापस ले लिए गए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का भी रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें भाजपा के जशवंत उर्फ बबलू मीण जिला पंचायत अध्यक्ष बन गये ब हैं। सुबह से ही रायसेन की राजनीति में गहागमी का माहौल बना हुआ था। जहां बीजेपी जिला पंचायत पर अपना कब्जा करना चाह रही है, तो वहीं कुछ जिपं सदस्य उनके समर्थक बभी पूरा जोर लगा रहे थे जिपं अध्यक्ष पद मुख्यालय पर ही बना रहे

। गुरुवार तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ किरार ने बताया जशवंत बबलू मीणा भाजपा के अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के खाते में आयेगा।बाद में जिपं उपाध्यक्ष पर फंसे पेंच को सुलझाने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्वास्थ्य मंत्री बरेली के पूर्व विधायक रामकिशन चौहान विधायक सिलवानी ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ किरार पहुंचे।.

 

 

Related posts

प्री- मानसून की धुआंधार एंट्री:24 घंटे में हुई 19 मिमी बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी,ठेकेदार जिंदल हरियाणा की फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की खुली पोल,बीच सड़क गली कूचों में बरसात का पानी मार रहा हिलोरे, दो पहिया तीन पहिया चालक हो रहे परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

Ravi Sahu

पार्षद उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों में खींचतान, नहीं जारी हुई प्रत्याशियों की सूची,सूची तैयार, जल्द जारी होगी

Ravi Sahu

सामान्य वन मण्डल रायसेन के नरवर गांव में एक किसान के खेत की कटीले तारों की बागड़ में फंस जाने से मौत हो गई थी

Ravi Sahu

शिक्षक नीरज सक्सेना का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सीतातलाई पहाड़ी पर फूलमालाओं से स्वागत कर किया सम्मान

asmitakushwaha

स्कूलों में आयोजित की गई प्रदेश के गौरव लोकनृत्य और जननायकों पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं  

Ravi Sahu

सांची बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी:2 ताले खोलकर तहखाने से निकाले गौतम बुद्ध के परम शिष्यों के अस्थिकलश 

Ravi Sahu

Leave a Comment