सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता जयराज चौधरी की रिपोर्ट
जबलपुर : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सिल्वर जुबली हॉल में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा एक सौहार्द पूर्ण बैठक हुई, बैठक में विभिन्न मुद्दे जैसे पुलिस एवं अधिवक्तागणों के मध्य बेहतर समन्वय, संवाद, सामन्जस्य, परस्पर सम्मान एवं सहयोग के साथ साथ अधिवक्तागणों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, मान्नीय उच्च न्यायालय के आसपास व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, गम्भीर अपराधों में न्यायहित में विचारों में एकरूपता रखते हुये कार्यवाही में सहयोग, तथा अपराध नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा संघ को पूर्ण आश्वासन दिया गया कि बैठक में आये मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जावेगी। बैठक में संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष संजय वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, उपध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव पारितोष त्रिवेदी, सह सचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र खरे, पुस्तकालय सचिव श्रीमति संगीता नायडू, कार्यकारिणी सदस्य विपुल वर्धन जैन, सुश्री अमन शर्मा, सौरभ सिंह ठाकुर,अजय शुक्ला,अमिताभ भारती, जितेन्द्र श्रीवास्तव,नीरज तिवारी एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात), प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैट सुश्री प्रियंका शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल, प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ,प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक, अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा तुषार सिंह, एवं थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सिविल लाईन रमेश कौरव, थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट उपस्थित रहे।