Sudarshan Today
देपालपुर

देपालपुर जनपद में भाजपा के बने अध्यक्ष , उपाध्यक्ष भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

देपालपुर अबकी बार भाजपा ने हर तरफ अपना परचम लहराया वहीं देपालपुर में भी जनपद के हुए चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली दरसअल कई सालों बाद भाजपा ने चारों तरफ विजय पताका फहराया वही 17 साल बाद जनपद देपालपुर में भाजपा का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक मनोज पटेल काफी उत्साहित दिखे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देपालपुर के जनपद कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया। जनपद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग की जिसमे भाजपा को निर्दलीय सहीत 19 मत मिलने से सुशीला गुमानसिंह पंवार विजय हुई।वही कांग्रेस की रेखा चौधरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को मात्र 6 मत मिले।

वही उपाध्यक्ष भाजपा का निर्विरोध मोहन ननवाना निर्वाचित हुवे। भाजपा के विजय होने पर विजय प्रमाण पत्र सुशीला पंवार तथा सभी जनपद प्रतिनिधि को पूर्व विधायक मनोज पटेल की अगुवाई में रिटर्निंग अधिकारी रवि वर्मा ने दिए।

भाजपा के विजय होने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण कर विजय जुलूस निकाला। जुलूस में पूर्व विधायक मनोज पटेल, भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बब्बी दरबार तथा कार्यकर्ता जमकर थिरके। जुलूस 24 अवतार मन्दिर पहुंचा जहा विजय उम्मीदवारों ने भगवान से आशीर्वाद लिया।

Related posts

जबरेश्वर सेना द्वारा शिव शक्ति बालाजी कावड़ यात्रा आमली कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत

Ravi Sahu

हारे हुवे पंच को दे दिया विजय प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी की बड़ी गलती

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा खरगोन में हितग्राहियो को लाभ वितरण किया गया

Ravi Sahu

देपालपुर में 12 नामांकन फार्म वापस एक निर्विरोध निर्वाचित

Ravi Sahu

देपालपुर नगर निकाय चुनाव के सामने आए परिणाम

Ravi Sahu

Ravi Sahu

Leave a Comment