Sudarshan Today
शिवपुरी

कृषक संगोष्ठी जनअभियानों से जुड़े किसान भाई- कलेक्टर शिवपुरी 

ब्यूरो चीफ रानू लोधी की रिर्पोट

शिवपुरी, कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के परिसर में कृषक संगोष्ठी सह जनअभियान की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किसान बंधुओं को संबोधित किया। शिवपुरी जिले में एक जिला एक उत्पाद के तहत टमाटर को चिन्हित किया गया है। अब जिले में सेडमैप द्वारा प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा और क्लस्टर बनाकर काम किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 3 वर्ष में पूरा होगा। कार्यशाला के दौरान इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अभी शिवपुरी जिले में टमाटर का उत्पादन बड़ी संख्या में किसानों द्वारा किया जाता है। लेकिन टमाटर की गुणवत्ता क्या है और इसके क्या बेहतर उपयोग किए जा सकते हैं। इसके बारे में संबंधित विभागों द्वारा किसानों को जानकारी दी जाए। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को गुणवत्ता का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा टमाटर का किस प्रकार से उपयोग किया जा सकता है जिससे कि किसानों को मुनाफा हो इस पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक संगोष्ठी के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अनुकूल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाए। अभी ड्रोन तकनीकी का भी कृषि के क्षेत्र में उपयोग किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कृषि विज्ञान केंद्र में नैनो यूरिया छिड़काव किया गया किसानों को लोन तकनीकी के बारे में बताया जाए।

इस अवसर पर जिले के उप संचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर, उपसंचालक पशुपालन डॉ. एम.सी.तमोरी, सहायक संचालक उद्यान सुरेश सिंह कुशवाह, सेडमैप से अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगी अन्य संबंधित विभागों के विभागीय अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि के साथ-साथ 150 से अधिक कृषक बंधुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में समन्वय किया गया।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ.जे.सी.गुप्ता, डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुशवाह, श्री विजय प्रताप सिंह, कु.आरती बंसल, श्रीमती नीतू वर्मा एवं वीरनारायण राणा इस अभियान में उत्साह के साथ सहभागिता रही।

 

हर घर तिरंगा अभियान में सभी सहभागी बने

अक्षय कुमार सिंह ने कार्यशाला में आए किसानों से कहा कि अभी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी किसान सहभागी बने। अपने घर में तिरंगा झंडा लगाएं और अन्य ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोडें। लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ध्वज संहिता के बारे में भी किसानों को जानकारी दी और कहा कि आज के ही दिन 22 जुलाई को तिरंगा झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। हमें अपने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करना है और इस अभियान को सफल बनाना है।

 

अंकुर अभियान

वृक्ष हमें प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करते हैं। अभी शासन द्वारा वृक्षारोपण के लिए अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। अंकुर अभियान में शिवपुरी जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। लेकिन जिले की यह स्थिति लगातार बनी रहे इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। किसान बंधु भी अंकुर अभियान में सहभागी बने और पौधे लगाएं। पौधे लगाकर वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करें। कार्यशाला के दौरान सभी को वायुदूत ऐप की जानकारी दी गई और मौके पर ही वायुदूत ऐप डाउनलोड कराया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में वृक्षारोपण किया।

Related posts

शिवपुरी की संतुष्टी कॉलोनी में चोरी

asmitakushwaha

वक्त की पाबन्द शिक्षिका के रूप में जाना जाएगा शिक्षिका सरला का कार्यकाल

asmitakushwaha

ग्राम तिंधारी में क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा समाजसेवी अमन गुप्ता ने किया शुभारंभ

Ravi Sahu

लोधी अधिकारी कर्मचारी संगठन की बैठक संपन्न ।

asmitakushwaha

अधिसूचना के 15 दिन में होगा नगरीय निकायों के अध्यक्ष का निर्वाचन

asmitakushwaha

Ravi Sahu

Leave a Comment