Sudarshan Today
बैतूल

सारनी बचाव अभियान के तहत बंद रहा सफल ,वाहन रैली निकालकर किया गया विरोध प्रदर्शन

बैतूल/मनीष राठौर

शाहपूर – पिछले कई दिनों से सारनी बचाव अभियान के तहत विद्युत नगरी सारनी में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को सारनी बंद का आव्हान किया गया था। इसमें व्यापारियों ने अपना समर्थन देते हुए बंद को सफल बनाया। सारनी बचाव अभियान समिति ने सारनी क्षेत्र में पावर प्लांट लगाने, माइंस खोलने और रोजगार से संबंधित उपक्रम लगाने की मांग की है। समिति का कहना है कि भाजपा सरकार (मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंघ) ने सन २०१२ एवं २०१६ घोषणा की। आश्वासन दिए कि यहां पर नए पावर प्लांट लगाए जाएंगे लेकिन आज तक यह घोषणाएं पूरी नहीं हुई हैं। स्थिति यह हो गई है कि रोजगार के अभाव में यहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं। और सारनी खंडहर में बदलता नजर आ रहा है। बंद का असर बगडोना, पाथाखेड़ा, कालिमाई और सारनी (समस्त सारणी नगर पालिका) में दिखा। इसके अलावा सारनी से वाहन रैली शुरू हुई और बगडोना के स्वागतद्वार तक पहुंची यहां पर विरोध प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी की गई। सारनी बंद को सफल बनाने मेंं सारनी नगर बचाओ समिति का कांगे्रस, आम आदमी पार्टी, समाजसेवी, टेकेदार संघ, व्यापारी, पत्रकार और स्थानीय नागरिकों ने समर्थन किया।

Related posts

जेएच कालेज के विधायक प्रतिनिधि बने ऋषि दीक्षित

rameshwarlakshne

संगीता सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड, सुनील कुमार पांडेय प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं मुकेश सिंह तोमर मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री मनोनीत

manishtathore

शासन की योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले

Ravi Sahu

बैतूल: खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, पेयजल समस्या का निराकरण करने की लगाई गुहार

Ravi Sahu

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदले गए थाना प्रभारी।

Ravi Sahu

जुए का मामला बन गया जांच का विषय गायब हुए मासाब बने झल्लार थाने के लिए मुसीबत मासाब को गायब करने में झल्लार पुलिस ने मुख्य भूमिका निभाई है

Ravi Sahu

Leave a Comment