Sudarshan Today
बोड़ा

शुभारंभ: भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नरसिंहगढ़ विधायक महाराज श्री मन्त राज्यवर्धन सिंह ने ओर नुक्कड़ सभा भी आयोजित की वार्डों में ।

दैनीक सुदर्शन टुडे (ओमप्रकाश राठौर बोड़ा)

नरसिंहगढ़/बोड़ा:-भाजपा पार्षद 1 से 15 वार्ड प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन नरसिंहगढ़ विधायक महाराज श्री मन्त राज्यवर्धन सिंह ने शनिवार दोपहर 1बजे अम्बेडकर चौराहा स्थित अमीर हुसैन काम्प्लेक्स में फीता काटकर किया गया।भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक महाराज श्री मन्त राज्यवर्धन सिंह ने पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 1से 15 तक के सभी वार्ड प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया।समस्त भाजपा नेताओ ने कमल के फूल के प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही। सभी कार्यकर्ता बंधुओं व निवासियों ने भाजपा के समर्थन में मतदान के लिए कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ने कार्यकर्ता बंधुओं व स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कह कि यह चुनाव मेरा नहीं आप सबका है।
सभी वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के साथ विजयी बनाने की अपील की है।
नरसिंहगढ़ विधायक महाराज श्री मन्त ने बोड़ा के वार्ड क्रमांक 2,14, 4,5,6,10,11, के वार्डों में पैदल जाकर नुक्कड़ सभा की ओर सम्बोधन में भाजपा सरकार ने किए विकास कार्यो को वार्ड के रहवासियों ओर मतदाताओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर नरसिंहगढ विधायक श्री मन्त राज्यवर्धन सिंह जी महाराज साहब, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवीसिंह रुहेला,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत,भाजपा नगर अध्यक्ष चन्दर सिंह रुहेला,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल सिंह राठौड़,सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता काका,विधायक प्रतिनिधि विनोद जयसवाल,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर,भाजपा ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल राजपूत काका,विष्णु प्रसाद गूदेनिया, मोहन नगर सेठ,घनश्याम गोवा, रामस्वरूप पाटीदार, देवीसिंह राजपूत सरकार,जीतू शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माखन जाटव,ब्रह्मांद पाटीदार, हर्षवर्धन सिंह राजपूत गब्बर भैया,बालकृष्ण पाटीदार,रामकृष्ण पाटीदार,राकेश नाथ,जनजाति मण्डल अध्यक्ष राजू भिलाला,गोविंद सेन,डॉ.धीरज राजपूत,भाजपा पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 1 सतीश पाटीदार,2सपना धीरज राजपूत,3विक्रम यादव,4दुर्गेश बागड़ी,5रेणुका रिंकु गुप्ता काका,6 संगीता सन्तोष पाटीदार,7 राजू भिलाला,8 भूपेंद्र राठौड़,9धापू हरिओम बैरागी,10 महेश नाथ,11 राधेश्याम मालवीय,12 निकिता करण जयसवाल,13 पूजा विष्णु मालवीय,14राधा रामचंद्र,15 जशरथ सिंह राजपूत,आदि भाजपा प्रत्याशी मौजूद थे।इस दौरान सैकड़ों स्थानीय नागरिक बंधु भाजपा के समर्थन में मौजूद रहे।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो बोड़ा में बैठक हुई अयोजित।

Ravi Sahu

राजगढ़ काग्रेस सेवा दल के जिला सचिव मुकेश सिसौदिया, बोड़ा ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ( पटेल गागर), नगर अध्यक्ष पलव जैन नियुक्त।

Ravi Sahu

अंधेरियां बाग माता मंदिर में मां काली को लगाया छप्पन भोग बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने की महाप्रसादी ग्रहण, रात 12 बजे तक चलते रहे दर्शन। 

Ravi Sahu

बीच सड़क पर नगर परिषद ने लगाए स्ट्रीट लाइट के पोल से हो रही आये दिन दुर्घटना

Ravi Sahu

स्वच्छता अभियान के तहत निरीक्षण करने वार्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण पहुंचे

Ravi Sahu

टवेरा और बस की टक्कर में दो की मौत, परीक्षा देकर घर लौट रहे थे बच्चे।घायल छात्र छात्राओं को पुलिस और राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Ravi Sahu

Leave a Comment