Sudarshan Today
भैंसदेही

शाहपुर की पहली सरकार युवाओं के कंधों पर रहेगी सवार सबसे कम उम्र की प्रतियाशी निर्दलीय उमीदवार भूमिका भीष्म भोपते

64 फीसदी से अधिक 21 से 45 साल के उमीदवार

बैतूल/मनीष राठौर

शाहपुर : शहर की पहली सरकार युवाओं के कंधों पर ही सवार रहेगी। इसका कारण है कि नगर परिषद शाहपुर चुनाव के लिए प्रत्याशियों में आधे से ज्यादा की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के वाले प्रत्याशियों की संख्या मात्र 3 है। नगर परिषद चुनाव के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर परिषद शाहपुर के लिए मतदान 6 जुलाई को है ! नाम वापसी के बाद कुल 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं ! जिनमें से 64 फीसदी से अधिक 21 से 45 साल के हैं। युवा प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने के कारण सबकी निगाह चुनाव मैदान में उतरे युवाओं पर टिकी है। चुनाव में भाग्य आजमा रहे इन युवाओं में ज्यादातर चेहरे नए हैं। ये नए चेहरे ही इस बार चुनाव का खास आकर्षण हैं। खास बात यह कि इनमें 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए चुनाव मैदान में 46 हैं। यानि नगर परिषद चुनाव लडऩे की इच्छुक प्रत्याशियों की कुल संख्या के आधे ज्यादा प्रत्याशी युवा हैं। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव लडऩे की न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित की है। चुनाव मैदान में सबसे कम उम्र की प्रतियाशी निर्दलीय उमीदवार भूमिका भीष्म भोपते है जो की मात्र 25 वर्ष की है, मनीषा मोर्य, आशीष शुक्ला, मुश्कान आदित्य शुक्ला, आकाश प्रजापती की उम्र 26 वर्ष है ! शहर का एक वार्ड क्रमांक 12 वार्ड ऐसे हैं जिनमें सभी प्रत्याशियों की उम्र 27 से 47 वर्ष के बीच है। प्रत्याशी की उम्र 25 से 30 वर्ष के 11 प्रत्याशी, 31 से 35 वर्ष के 7 प्रत्याशी, , 36 से 40 वर्ष के 18 प्रत्याशी, 41 से 45 वर्ष के 10 प्रत्याशी, 46 से 50 वर्ष के 12 प्रत्याशी और 50 वर्ष से अधिक उम्र के 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है ! नगर परिषद में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को लेकर खास बात यह कि उम्र बढऩे के साथ ही उनकी संख्या भी कम रह गई।

शहर की सरकार बनाने में रहेगी मुख्य भूमिका

शाहपुर शहर की सरकार बनाने में युवा वर्ग की मुख्य भूमिका रहने की उम्मीद है। इसका कारण है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में आधे से ज्यादा की उम्र 21 साल से 45 साल के बीच है। राज्य सरकार ने इस बार निकाय चुनाव में चेयरमैन चुनने का अधिकार पार्षदों को दिया है। यानि शहर की सरकार का मुखिया के चयन में युवा पार्षदों की भूमिका मुख्य रहने की संभावना है।

50 साल से ज्यादा उम्र के 13 प्रत्याशी
शहर की सरकार बनाने के लिए चुनाव लडऩे वाले 50 साल से ज्यादा उम्र के प्रत्याशियों की संख्या 13 है। सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी निर्दलीय रामकुंवर परसाई है जो की 69 वर्ष की है !

Related posts

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में “हर घर तिरंगा” जागरूकता अभियान

Ravi Sahu

न्यायालय कलेक्टर के आदेश को लागू नहीं कर पाए तहसीलदार और राजस्व अधिकारी

Ravi Sahu

मेंढा जलाशय के संघर्ष का हुआ शंखनाद

Ravi Sahu

राजा भैया ने रेणुका सिद्ध पीठ पर टेका मत्था चुनाव प्रचार की शुरुआत

Ravi Sahu

22-22 हजार में बनाए थे ग्राम पंचायत ने यह सोक पीट, पांच महीने में ही हो गए यह हाल, खुद बता रहे गुणवत्ता की कहानी

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत नवापुर में लगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर

Ravi Sahu

Leave a Comment