Sudarshan Today
मंडला

केंद्रीय जन जाति मंत्री से सम्मानित हुए मंडला के दुर्गेश उइके दिल्ली में

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले के अंतर्गत नारायणगंज चमरवाह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश उइके को केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंत्रालय में प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया है।
शांति सद्भावना मंच जोनल कोर्डीनेटर पी.डी.खैरवार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय दिल्ली में देश की फेसबुक टीम और भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय गोल कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ।आदिवासी समुदाय के समग्र विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया फेसबुक इंडिया टीम के द्वारा इंटरनेट के माध्यम से जारी है।इसी सिलसिले में देश के अलग-अलग राज्यों से अनुसूचित जनजाति नेतृत्वों का चयन कर मध्यप्रदेश से दुर्गेश उइके को दिल्ली के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके अंतर्गत जन जाति कार्य मंत्रालय में हुए तीन दिवसीय गोल कार्यक्रम में दुर्गेश उइके को भी प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया है। दुर्गेश मध्यप्रदेश के जनजातियों के समग्र विकास को लेकर पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं।इस उपलब्धि से जिले के सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समूहों के बीच प्रसन्नता की लहर है। दुर्गेश शांति सद्भावना मंच इनर वाइस सोसायटी के सक्रिय कार्यकर्त्ता हैं,जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में संविधान को लेकर भी सतत् कार्य पर लगे हुए हैं।

Related posts

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Ravi Sahu

आंगनवाड़ी केन्द्रों को खिलौना, पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण कार्यक्रम

Ravi Sahu

नगर परिषद के सी एम ओ के द्वारा पदीय दायित्वों औऱ शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

Ravi Sahu

प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें

Ravi Sahu

जिला पंचायत अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापसी

Ravi Sahu

ग्रामीण कर रहे मतदान का बाहिष्कार बिजली नही तो वोट नही

Ravi Sahu

Leave a Comment