Sudarshan Today
जबलपुर

सदगुरु कबीर साहेब की 625 वीं जयंती मनाई गई

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर : संत कबीर दास जयंती समारोह समिति झारिया कल्याण संघ जबलपुर द्वारा सदगुरु कबीर साहेब की 625 वी जयंती मनाई गई । संत सद्गुरु संत कबीर साहेब जयंती समारोह समिति,झारिया कल्याण संघ के तत्वाधान में जेडीए कांप्लेक्स शाप क्रमांक 5 दुर्गा चौक में मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों और कबीरपंथियों के द्वारा कबीर साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं के उद्बोधन हुए तथा समिति की ओर से खीर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया । मुख्य अतिथि झारिया कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एन.पी. झारिया ने बताया की संत कबीर दास पर शोध देश के अपेक्षा विदेशों में ज्यादा किया गया है और पश्चिम देश आज भी उनके आदर्शों पर चलकर विश्व में प्रथम स्थान पर अपना स्थान बनाए हुए हैं इस अवसर पर बताया कि कबीर साहब के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना झारिया समाज और अन्य समाज बंधुओं का परम कर्तव्य होना चाहिए ।इस अवसर पर देवेंद्र झारिया झारिया भीकम झारिया भूपेन्द्र झारिया गणेश सिंह झारिया आदि ने संबोधन दिया कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग प्रदान किया ।आज के कार्यक्रम में समिति के संयोजक गणेश सिंह झारिया, अजय झारिया, संतोष झारिया,भागवत झारिया, मथुरा प्रसाद झारिया, भीकम झारिया, ,भूपेन्द्र झारिया, देवेंद्र झारिया, अच्छेलाल झारिया श्रीमती राधा झारिया झारिया नरेंद्र झारिया, यश झारिया आरती झारिया,अभिशेक झारिया, प्रशांत झारिया, हेमंत झारिया आदि उपस्थित हुए।संचालन अजय झारिया और आभार मथुरा प्रसाद झारिया ने किया।

Related posts

बाल संरक्षण के लिए सिंगल खिड़की की स्थापना

Ravi Sahu

मेहरा समाज द्वारा आयोजित विशाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न नगर बरेला

Ravi Sahu

मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के द्वारा एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव को श्रीफल भेंट कर धूमधाम मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

asmitakushwaha

जबलपुर शहर का सितारा बॉलीवुड भोजपुरी फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका धर्मेंद्र

asmitakushwaha

मनोज यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर के शहर अध्यक्ष

Ravi Sahu

पदमश्री श्रीमती भूरी बाई का सम्मान

Ravi Sahu

Leave a Comment