Sudarshan Today
मंडला

निवास मुख्यालय में शंकरशाह रघुनाथ शाह मंडला तिराहा क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन किया गया

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को एकत्रित कर विद्रोह का सूत्र तैयार कर लिया और उन्हें आवाज उठाने की राजनीति सिखाई। बिरसा हमेशा अपनी संस्कृति और धर्म को बचाना और बरकरार रखना चाहते थे। उन्होंने मुंडा परंपरा और सामाजिक संरचना को नया जीवन दिया। दरअसल यह स्थानीयता की सुरक्षा की राजनीतिक लड़ाई का एक रूप था। इसीलिए बिरसा मुंडा को न केवल झारखंड में बल्कि समाज और राष्ट्र के नायक के रूप में देखा जाता है। झारखंड में अंग्रेजों के आने से पहले झारखंडियों का राज था लेकिन अंग्रेजी शासन लागू होने के बाद झारखंड के आदिवासियों को अपनी स्वतंत्र और स्वायत्ता पर खतरा महसूस होने लगा। आदिवासी सैकड़ों सालों से जल, जंगल और जमीन के सहारे खुली हवा में अपना जीवन जीते रहे हैं। आदिवासी समुदाय के बारे में ये माना जाता है कि वह दूसरे समुदाय की अपेक्षा अपनी स्वतंत्रता व अधिकारों को लेकर ज्यादा संवेदनशील रहा है। इसीलिए वह बाकी चीजों को खोने की कीमत पर भी आजादी के एहसास को बचाने के लिए लड़ता और संघर्ष करता रहा है। अंग्रेजों ने जब आदिवासियों से उनके जल, जंगल, जमीन को छीनने की कोशिश की तो उलगुलान यानी आंदोलन हुआ। इस उलगुलान का ऐलान करने वाले बिरसा मुंडा ही थे। बिरसा मुंडा ने ‘अंग्रेजों अपनो देश वापस जाओ’ का नारा देकर उलगुलान का ठीक वैसे ही नेतृत्व किया जैसे बाद में स्वतंत्रता की लड़ाई के दूसरे नायकों ने इसी तरह के नारे देकर देशवासियों के भीतर जोश पैदा किया। खास बात यह भी मानी जाती है कि बिरसा मुंडा से पहले जितने भी विद्रोह हुए वह जमीन बचाने के लिए हुए। लेकिन बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया। पहला वह जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनों की रक्षा करना चाहते थे। दूसरा नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे। जिसमें आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरम सिंह मरावी, प्यारे लाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

सामान्य प्रेक्षक डॉ. राजू नारायण स्वामी मंडला पहुंचे

Ravi Sahu

क्षेत्रीय गोंड समाज महासभा विचार संगोष्ठी बैठक समपन्न

Ravi Sahu

ड्रायवर की लापरवाही से 1 भैंस की मृत्यु 4 घायल दो को मामूली चोट

Ravi Sahu

सदस्य, पेसा एक्ट एवं एफआरए निगरानी समिति ने ली जिलास्तरीय बैठक

Ravi Sahu

बिछिया विधायक माननीय श्री नारायण सिंह पट्टा जी ने किया ओला प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Ravi Sahu

पीएम आवास के हितग्राही परिवार के घर पहुचे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष परिवार के साथ बैठकर किया पारंपरिक भोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment