Sudarshan Today
up

उन्नाव: खेत में तरबूज खाने गए दो बच्चों के शव गंगा नदी में मिले, मौके पर पहुंची पुलिस     

संवाददाता जीतेन्द्र साहू कानपुर नगर  सुदर्शन टुडे

उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे मंगलवार को तरबूज खाने निकले दो बच्चों का शव बुधवार को नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। एक का शव मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में फंसने से मिला। वहीं, खोजबीन के दौरान पास में ही दूसरे बालक का शव भी बरामद हुआ। दोनों बच्चों के शव देख परिजनों में कोहराम मचा है।मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के खैरागाड़ा गांव निवासी रामबरन के 10 वर्षीय बेटे शिवा और सियाराम के 11 वर्षीय बेटे विपिन का शव गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों को मिला है। दोनों बच्चे मंगलवार सुबह 11 बजे गंगा किनारे खेतो में तरबूज खाने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों की खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को विपिन का शव गंगा में मछली मार रहे मछुआरे के जाल में फंसा मिला। वहीं, खोज करने पर शिवा का शव भी पास में ही मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की नहाते समय गंगा में डूब जाने से मौत हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related posts

घाटमपुर-अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, पांच घायल

Ravi Sahu

6 दिन पूर्व मारपीट में घायल वृद्धा की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ravi Sahu

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, बलिया की नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर मे मीटिंग*

Ravi Sahu

नहर में पानी ना आने से किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

Ravi Sahu

सांसद,विधायक और अधिकारी मस्त,जनता त्रस्त

asmitakushwaha

गरीब विकलांग व्यक्ति के घर में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को दिया अन्जाम

Ravi Sahu

Leave a Comment