Sudarshan Today
DAMOH

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा ने निकाली जन जागरण वाहन रैली

पहली बार महिलाओं ने की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई
सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा विशाल जन जागरण वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वाहन रैली जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी विनोद यादव, दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह, लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक सिद्धार्थ मलैया, प्रधानमंत्री कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक भार्गव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा लोकसभा प्रभारी अरुण तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन आदि सम्मिलित हुए। वाहन रैली का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा युवा मोर्चा की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई करना रहा।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह पधार रहे हैं, प्रधानमंत्री के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जन जागरण वाहन रैली का आयोजन किया गया एवं प्रधानमंत्री के आगमन के लिए नगर वासियों एवं युवाओं को आमंत्रित किया। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के झंडे का वह डंडा है जिस पर भाजपा का परचम लहराने का दारोमदार सदैव रहता है।

Related posts

आम आदमी पार्टी जिला दमोह के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील राय एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

Ravi Sahu

जैसा बांस वैसी बांसुरी मुनि श्री निरंजनसागर जी महाराज

Ravi Sahu

युवा, देश और समाज की रीढ़ है, इन्हें मजबूत बनाना जरूरी – प्राचार्य अहिरवार

Ravi Sahu

दमोह लोकसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जैन हो सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी

Ravi Sahu

जवेरा सिध्देश्वर तपोभूमि गंगाझिरिया में महाशिवरात्रि मे पंचामृत से किया भगवान शिव रूद्राभिषेक

Ravi Sahu

विरागोदय तीर्थ में भव्य दीक्षाएँ गणाचार्य विराग सागर जी के करकमलों से सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment