Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

बेजुवान परिंदो को शीतल जल उपलब्ध कराने अभाविप बम्होरी ने पेड़ो पर लटकाए जल से भरे पात्र

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी।। भीषण गर्मी में बेजुवान परिंदो को शीतल जल उपलब्ध कराए जाने की मुहिम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बम्होरी के कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रारंभ की गई है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानो, धर्म स्थलो, घरो की छतो, पेड़ो आदि पर शीतल जल से भरे जलपात्र लटकाए जा रहे है ताकि परिंदो को गर्मी के मौसम में पानी के लिए भटकना ना पड़े। अभाविप के कार्यकर्ताओ की इस मुहिम की ग्रामीणो के द्वारा सराहना की जा रही है। अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम सेन ने बताया कि बेजुवान परिंदो की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। भीषण गर्मी के इस दौर में आम आदमी शीतल जल से प्यास बुझाने के लिए अनेको जतन कर रहा है। विभिन्न पेय पदार्थों का सहारा लेने के साथ ही फ्रिज का ठंडा पानी पी रहा है। लेकिन परिंदे पानी को भटक रहे है। उनकी परेशानी को देखते हुए अभाविप ने जल पात्र लटकाए जाने का निर्णय लिया, इसी निर्णय के तहत जल से भरे पात्र विभिन्न स्थानो पर लटकाए जा रहे है। यह अभियान आगें भी जारी रहेगा। कार्यकर्ताओ ने पात्रो में प्रति दिन सुबह व शाम के समय पानी भरने का भी संकल्प लिया। इस मुहिम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम सेन, नगर अध्यक्ष बम्होरी राहुल शर्मा, श्रवण पटेल, राहुल लोधी, जितेंद्र मिश्रा, सत्यम लोधी, उमेष पाल, रोहित मिश्रा, योगेश धाकड़, सुमित लोधी, सुमित
धाकड़ आदि के द्वारा सहभागिता की जा रही है।

Related posts

शा उ,मा विद्यालय,गोराडिया में विदाई समारोह संपन्न

Ravi Sahu

लाइफस्टाइल एंजॉयमेंट प्राकृतिक भ्रमण शिविर का हुआ आयोजन… प्रीति प्रेमनारायण

Ravi Sahu

क्षतिग्रस्त सड़को की गढडों की दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल मरम्मत कराएं- कमिश्नर  कमिश्नर ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की 

Ravi Sahu

स्कूलों में विविध आयोजनों के जरिए निष्पक्ष मतदान का संदेश

Ravi Sahu

वोहरा समाज के नागरिको ने ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली के लिये की दुआ

Ravi Sahu

जिले में वाहन चेकिंग वसूली या खानापूर्ति ?

Ravi Sahu

Leave a Comment