Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

किस्को प्रखण्ड मुख्यालय के द्वार में जल जमाव से लोगों परेशान

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आए दिन बारिश के पश्चात कोई दिनों तक जल जमाव होने की समस्या से प्रखण्डवासी परेशान हैं। इसी मुख्य द्वार से प्रखण्ड के बाबू साहब रोजाना गुजरते हैं, लेकिन इससे उन्होंने कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। क्योंकि वह तो वाहन से चलते हैं जिसके कारण इन्हें पानी का छींटे तक पड़ने का आभास नहीं होता है। इसके अलावा अन्य कर्मी भी बड़ी वाहनों से आवागमन करते हैं। जबकि ग्रामीणों को जल जमाव के कारण प्रखण्ड मुख्यालय में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। मजबूरन लोगों को मुख्यालय पर जमाव जल में होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज़्यादा से वृद्ध औऱ विकलांगो को प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचने में समस्या होती है औऱ किस्को प्रखण्ड के बाबुओं के कारण लोगों छः माह तक के आवेदन लंबित है। लोगों के चप्पल घिस जा रहे है लेकिन कार्य नहीं हो रहे। बस वैसे लोगों के कार्य ससमय हो पाता है, जिसका प्रखण्ड औऱ अंचल तक पहुंच हो। लोगों का मानना है कि किस्को प्रखंड मुख्यालय में उत्पन्न जल जमाव की समस्या का समाधान अगर प्रखण्ड अधिकारी नहीं कर सकते हैं तो प्रखंड क्षेत्र का विकास होने का उम्मीद किस तरह से किया जा सकता है।

Related posts

शासकीय विद्यालय के ऊपर से बिजली लाइन निकलने से हादसे की आसंका।

Ravi Sahu

भिकन गांव में भारतीय पत्रकार संघ की तहसील इकाई का गठन

Ravi Sahu

देवी प्रतिमाओं और पंडालों की अंतिम तैयारी में उत्साह से जुटे भक्त और मूर्तिकार

Ravi Sahu

राजपुर प्रशासनिक अमले ने आज किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

Ravi Sahu

जबलपुर में राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद का अधिवेशन संपन्न

asmitakushwaha

अनन्तचतुदर्शी पर विशाल चलमारोह में दिखेगी सीहोर की गौरवशाली परम्पराऐं

Ravi Sahu

Leave a Comment