Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

राजु देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम 

स्थान बालीपुर धाम

मनावर के समीप ग्राम बालीपुर मां अंबिका आश्रम के ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज का 104वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के सबसे बडे इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार की देर रात को धार महू लोकसभा से भाजपा प्रत्याक्षी पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर आश्रम में कार्यकर्ता के साथ दर्शन करने पहुची।जहां आश्रम के संत योगेश महाराज ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुऐ कहा कि 16 से 24 मार्च तक ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज बाबा बालिपूर का विशाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर कहा कि आश्रम में 108 रामायण पाठ, दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम के सवा लाख पाठ करने का संकल्प लिया है। ब्राह्मण समाज के युवा यह पाठ कर रहे है। साथ ही 24 लाख गायत्री मंत्र का पाठ भी होगा। नौ दिवसीय चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम का समापन 24 मार्च की शाम को होगा। बैठक में 24 मार्च को जन्मोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और शोभायात्रा का मार्ग, पार्किंग स्थल, भोजन शाला ओर बालीपुर धाम आने वाले प्रमुख मार्गों का रोड मेप बताया गया। साथ ही बाहर से आने वाले हजारों भक्तों के लिये यातायात, शांति व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।ग्राम के भक्त राजू देवड़ा ने बताया कि 24 मार्च रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (होली) पर आश्रम में गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीताबेन रबारी की विशाल भजन संध्या रात 9 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर आश्रम की ओर से सावित्री ठाकुर,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे का राधेश्याम मूलेवा, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, जनपद पंचायत सदस्य जितेंद्र परमार, पंच राजू परमार, नारायण काग, जगदीशचंद्र चोयल, बद्री देवड़ा, बद्री परमार, निलेश देवड़ा ने स्वागत किया।

Related posts

कल्याण महाराष्ट्र में अखिल भारतीय वधु वर परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ 

Ravi Sahu

दिग्विजय यात्रा का नगर भृमन, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Ravi Sahu

थाना अहमदपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Ravi Sahu

क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा आगनवाड़ी केन्द्र पर छोटी बड़ी चेयर भेट की

Ravi Sahu

बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया :शिव राठौर

asmitakushwaha

पुलिस ने शराब ठिकानों पर दबिश देकर 50 हजार की अवैध शराब पकड़ी

asmitakushwaha

Leave a Comment