Sudarshan Today
baitul

भाजपा मुलताई विधानसभा द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की गई

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे

मुलताई; भाजपा संगठन आधारित कार्यकर्ताओ की पार्टी हैं। भाजपा सतत रूप से कार्यकर्ताओ के साथ नए नए संपर्क कार्यक्रम आयोजित करती हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी जन हितैषी और विकास योजनाओं के लाभार्थियों के फीडबैक के लिए भाजपा द्वारा मुलताई विधानसभा के सभी पांचों मंडलों की लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका प्रमुख उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना। संपर्क कर उनसे फीड बैक लेना की उनको भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की कौनसी कौनसी योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं। इन जनकल्याणकारी, विकास योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या उनके परिवार में कितनी हैं। जैसे लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि मौजूद योजनाओं से उनके जीवन में कैसे परिवर्तन आ रहा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा गांव चलो अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सीधे बूथों से संपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही। इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओ की अपेक्षित श्रेणी में मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री, प्रवासी कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष अपेक्षित थे। प्रत्येक मंडल की कार्यशाला के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौपी गई। जिनमें मासोद मंडल के लिए विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पट्टन मंडल के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, मुलताई नगर मंडल के लिए विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, दुनावा मंडल के लिए लोकसभा विस्तारक लक्ष्मण सिंह राणा और मुलताई ग्रामीण मंडल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर को प्रशिक्षक की जिम्मेदारी दी गई।मुलताई विधानसभा के पांचों मंडल की लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिनमें मुलताई नगर मंडल, मुलताई ग्रामीण मंडल, दुनावा मंडल की कार्यशाला भाजपा कार्यालय मुलताई पर आयोजित की गई वही मासोद मंडल की मासोद में और पट्टन मंडल की पट्टन में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, मुलताई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे, पट्टन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे और भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष भास्कर मगरदे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

नेम प्लेट लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया जा रहा संदेश

Ravi Sahu

अंशिका के नाम से होगी घर की पहचान नेम प्लेट के माध्यम से दिया जा रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ. स्वच्छ भारत स्वच्छ बेतूल का संदेश

Ravi Sahu

भाजपा फ़ेल हो गई मुख्यमंत्री की कन्या सामूहिक विवाह की राशि के लिए भटक रही भांजियों मुख्यमंत्री के बड़े बड़े भाषण अब कहा गए मामा शिवराज सिंह

Ravi Sahu

बालिका शिक्षा प्रबोधन पर कार्यशाला संपन्न

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके के पक्ष में गांव-गांव में उमड़ रहा जन सैलाब

Ravi Sahu

सचिव सरपंच एवं इंजीनियर की बंदर बाट से लाखों की सीसी सड़क चडी घटिया निर्माण की भेट

Ravi Sahu

Leave a Comment