Sudarshan Today
morenaमध्य प्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं म.प्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के जिले में आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस लेगी जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक।

मुरैना से ब्यूरो चीफ विजय सिकरवार

 

मुरैना! पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश प्रभारी माननीय भंवर जितेंद्र सिंह , युवाओं के चहेते जनप्रिय मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के तेज तर्रार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिनांक 10 जनवरी व 11 जनवरी 2024 दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा एवं सबलगढ़ में करेगें। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज दिनांक 7 जनवरी 2024 रविवार को दोपहर 12:30 बजे एक जिला स्तरीय वृहद बैठक रखी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुरैना जिले के समस्त विधायकगणों, पूर्व विधायकगणों, महापौर, सभापति, समन्वय समिति सदस्यगणों, प्रदेश पदाधिकारीगणों, संगठन मंत्रीगणों, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगणों, कार्यकारी अध्यक्षगणों, सभी ब्लॉक अध्यक्षगणों, पूर्व ब्लॉक अध्यक्षगणों, महिला कांग्रेस पधाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्षगणों, पार्षदगणों, पूर्व पार्षदगणों, नगर परिषद / नगर पंचायत/नगर पालिका, नगर निगम के समस्त जन प्रतिनिधियों, मंडल एवं सेक्टर के अध्यक्षगणों, महिला कार्यकर्तागणों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्त्तागणों से अपील की है कि इस होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का कष्ट करें।

Related posts

बस दुर्घटना में घायलों का होगा समुचित इलाज मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

Ravi Sahu

जिला अस्पताल में विचरण करते आवारा सांड और बछड़ों नगर पालिका एवं गौ रक्षा के टीम ने पकड़ा भेजा गौशाला

Ravi Sahu

कार्यक्रम सम्पन्न नेपानगर में कांग्रेस मंडलम सेक्टर बी एल ए एव संगठन का प्रशिक्षण 

Ravi Sahu

विश्व विख्यात शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज का आगमन आज, स्वागत की भव्य तैयारियां।

asmitakushwaha

एनजीटी के नियमो का हो रहा उल्लंघन 

asmitakushwaha

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना 

Ravi Sahu

Leave a Comment