Sudarshan Today
baitul

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कल बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 18साल की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए

सुदर्शन टुडे समाचार बैतुल रामेशवर लक्षणे ज़िला ब्यूरो चीफ

कांग्रेस ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार से लेकर बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर नाकामयाब होने पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आज बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई आरोप लगाए ।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पार्टी के सचिव सिद्धार्थ राजमल की मौजूदगी में कहा कि पिछले 18 साल में सरकार कई मोर्चा पर असफल हुई है। उसने चौपट राज स्थापित किया है। यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल रही सरकार है। उन्होंने बताया कि इस समय 22 लाख बच्चे वोटर लिस्ट में रजिस्टर हुए है। ये आबादी 3 करोड़ आबादी 18 से 39 साल की है। पीएम के ई श्रम पोर्टल पर एक करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार दर्ज है। जबकि 2 करोड़ 9 लाख युवा बेकार घूम रहे। इसे भाजपा के नेता सुचारु राज कह रहे हैं।गुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर फेल हुई है। आज गरीब का जीना दुभर है। पहले 40 लाख लोग राशन लेते थे। आज 5 करोड़ लोग राशन ले रहे। ये प्रदेश में 20 फीसदी की ग्रोथ रेट बता रहे हैं। जबकि यह आंकड़ों की बाजीगरी है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पीएम से लेकर सीएम तक रोज दस झूठ बोलते हैं। यह संघ का फॉर्मूला है। पूरी दुनिया में कट्टरपंथी शिक्षा पर हमला करते हैं। एमपी में 30 हजार स्कूल बंद किए गए, जो अधिकांश एसी एसटी क्षेत्रों में बंद कर दिए गए है। इनमें एकल परिसर, बच्चे कम होने के नाम पर बंद किए गए हैं।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश सचिव समीर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रज पांडे शामिल थे

Related posts

75 दीपक प्रज्वलित कर आज मनाएंगे पूर्व विधायक स्व.विनोद कुमार डागा की 75वीं जन्म जयंती ग्राम कोलगाँव में बड़ादेव पूजन और आरती का होगा आयोजन

Ravi Sahu

विधायक ब्रहम्मा भलावी के पत्र के बाद भी नही थम रहा अवैध रेत-कोयले का कारोबार

Ravi Sahu

स्वर्णकार समाज मिलन समारोह आयोजित हुआ ।

Ravi Sahu

भीमसेना ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Ravi Sahu

पुलिस का सूचना तंत्र फेल जोरो शोरो से चल रहा है जुआ कोन है जो जोरो शोरो पर चल रहे है कल्लू सातघोड़े गोलू राठौर प्रदीप नागले मंगल गुल्लू गब्बर सिखरवार

Ravi Sahu

नगर परिषद आठनेर में 2 साल बाद भी निर्माण कार्य प्रस्तावों पर अमल नहीं गंदगी और असुविधाओं से जनता परेशान प्रस्तावित निर्माण कार्यों की हो रही अनदेखी, स्थानीय निवासियों को बेहद परेशानी

Ravi Sahu

Leave a Comment