Sudarshan Today
niwadi

विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के विकास और उत्थान का प्रमुख माध्यम बनेगी : विधायक अनिल जैन

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी। प्रदेश में 15 माह की कांग्रेस सरकार गलती से आ गई थी, उस गरीब विरोधी सरकार ने झूठ के सहारे जनता को ठगने का काम किया था। कांग्रेस सरकार ने द्वेषवश भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया था। उक्त उदगार क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन ने विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा संचालित विकास यात्रा में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के विकास और उत्थान का प्रमुख माध्यम बनेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की राजनीति का परिदृश्य बदला है। सकारात्मक राजनीतिक का परिणाम है कि भाजपा सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ अब पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास यात्रा शनिवार को ग्राम टीला, गिधखिनी, पिपरा व देवराखेरा पहुंची। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ तथा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गये। कार्यक्रम में वन निगम के उपाध्यक्ष सतेंद्र भूषण, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय, नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नंद किशोर नापित, महेश झारखड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गयादीन अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश दुबे, जनपद उपाध्यक्ष सुजान यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, अमित राय, प्रमोद कुशवाहा, अजीत घोष, मानसिंह तोमर, अनुराग शर्मा, रामस्वरूप अहिरवार, अमित दांगी, गौरव साहू, रोहित ठाकुर, अमित गुप्ता, राहुल ठाकुर, भूरे कमरिया, शिवम यादव, शिवा रायकवार, जतिन शर्मा, प्रिंस खरे, अमन व्यास, सतानन्द घोष, कर्ण सिंह ठाकुर, जगदीश पुरोहित, दीपू घोष, भरत पुरोहित, राकेश तिवारी व तहसीलदार निकेत चौरसिया, थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

ग्राम मुड़ारा में 40 एवं टीला में 32 आयुष्मान कार्ड बनाये गये

Ravi Sahu

निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने संभाला पदभार

Ravi Sahu

मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां प्रारंभ

Ravi Sahu

कॉलेज चलो अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Ravi Sahu

काॅम्बिग गश्त के दौरान जिले में 9 ईनामी बदमाश सहित 69 से अधिक बदमाशों को किया गिरफतार

Ravi Sahu

जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे कलेक्टर ने पढ़ाया लोगों को नैतिकता का पाठ

Ravi Sahu

Leave a Comment