Sudarshan Today
badnagar

बदनावर के संत बने स्वामी सत्य श्रेयगिरी जी महाराज

 

संत समाज ने भगवा वस्त्र धारण कर बनाया सन्यासी

संवाददाता राहुल शर्मा

बदनावर। उत्तर प्रदेश की पावन नगरी मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण की लीला भूमि साधना और सेवा का संगम वृंदावन वात्सल्य ग्राम में बदनावर के संत ऋषि राज जी महाराज बने स्वामी सत्य श्रेयगिरी जी महाराज। शनिवार 4 फरवरी 2023 को गुरु मंत्रोचार के साथ वात्सल्य ग्राम में संत ऋषि राज जी महाराज ने मां ऋतंभरा देवी के सानिध्य में हवन पूजन कर दीक्षा ग्रहण की और संसार की मोह माया को छोड़कर सन्यासी जीवन में प्रवेश किया। वैसे तो बदनावर के संत ऋषि राज जी महाराज बचपन मे बाल्यवस्था में घर परिवार दुनियादारी संसार की सुख सुविधा भौतिक सुविधा का त्याग कर तपस्वी तेजस्वी ओजस्वी बनने की ओर अग्रसर हो गए थे। बचपन से ही संघर्ष किया संत सनातन धर्म के लिए उसका परिणाम आज है कि सभी संत समाज की परंपरा को देखते हुए ऋषि राज जी महाराज को संत समाज ने भगवा वस्त्र धारण कर सन्यासी बनाया। अब ऋषि राज जी महाराज पूज्य दीदी मा साध्वी ऋतंभरा देवी के सन्यासी शिष्य श्रेयगिरी महाराज जी कहलाएंगे।

बदनावर के गौरव है संत न्यास

बदनावर बाबा बैजनाथ महादेव की पावन नगरी में जन्म लिया श्री संत ऋषि राज जी महाराज ने आज बदनावर के लिए यह गौरव की बात है। कि बदनावर के संत ने सनातन धर्म के लिए अपना सब कुछ त्याग कर तपस्वी एवं ओजस्वी सन्यासी बनने का फैसला लिया। यह भी गौरव की बात है कि भगवान श्री कृष्ण की लीला भूमि पर वृंदावन वात्सल्य ग्राम में मां साध्वी ऋतंभरा देवी के सानिध्य में सन्यासी जीवन में प्रवेश किया और देवी के शिष्य बने।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई

Ravi Sahu

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Ravi Sahu

बालिकाओं के साथ हुआ कोई भी अमर्यादित व्यवहार अपराध :- जज ऋतु श्री गुप्ता

Ravi Sahu

तहसील के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Ravi Sahu

पहला निमंत्रण दिया चिंतामन गणेशजी को अब धूमधाम से निकलेगी शिव बारात

Ravi Sahu

राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ

Ravi Sahu

Leave a Comment