Sudarshan Today
sarni

विधायक ने 1 करोड़ से ज्यादा के निमार्ण कार्यों का किया भूमिपूजन, फुटबाल ग्राउंड में मंगल भवन का लोकार्पण

नवीन सोनी सुदर्शन टुडे सारनी।

नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुधवार 4 जनवरी 2023 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम व अन्य अतिथियों ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा निर्माण कार्यो का भूमिपूजन व फुटबाल ग्राउंड पाथाखेड़ा में मंगल भवन का लोकार्पण किया।

भूमिपूजन के कार्य का दौर सुबह 11 बजे वार्ड 36 बगडोना में शासकीय महाविद्यालय में 6.88 लाख रूपये से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य के भूमिपूजन के साथ हुआ। इसी तरह वार्ड क. 2 में सी.सी.रोड लागत 13.63 लाख वार्ड 3 में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल 17.17 लाख, वार्ड क्र 4 में आर.सी.सी. नाली निर्माण लागत 10.34 लाख, वार्ड क्र. 18 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.92 लाख, कार्य का भूमि पूजन किया गया। फुटबाल ग्राउंड में सामुदायिक भवन लागत 23.39 लाख का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं वार्ड क्र. 21 में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल लागत 4.86 लाख, वार्ड क्र. 35 में मंच निर्माण कार्य लागत 4.12 लाख, वार्ड 35 में ही पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 4 लाख रुपये कार्य समेत अन्य विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सारनी में कार्य किए जा रहे है। नगर पालिका परिषद सारनी सभी 36 वार्डो में आवश्क रूप से पेयजल, विद्युत विस्तारीकरण व सड़क नाली जैसे कार्य कर रही है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दशरथ सिंह जाट, पार्षद भीम बहादूर थापा, पार्षद किरण झरबडे, पार्षद मीना ददन सिंह, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, मनोज ठाकुर, प्रवीण सोनी, पार्षद सरिता मनोज बागदे तथा भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता पी. जे. शर्मा, संसद प्रतिनिधि रविन्द्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, संजय अग्रवाल, प्रकाश शिवहरे, प्रवीण सूर्यवंशी, जीपी सिंह, रमेश हारोड़े एवं भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं, वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Related posts

1 जुलाई से 1 अक्टूबर तक खनन पर एनजीटी की रोक 

Ravi Sahu

नायब तहसीलदार के निरीक्षण उपरांत सुधरी गौशाला की व्यवस्था

Ravi Sahu

कोल नगरी में बिखरेगी लोकरंग की छटा दो दिवसीय कजरी महोत्सव आज से

Ravi Sahu

सीएचपी कार्यपालन अभियंता ने नाकाम किए कोल माफियाओं के मंसूबे

Ravi Sahu

राख से लाख का सफर खाक, सोनू के गोदाम से लाखों की नकली खाद बरामद

Ravi Sahu

आज सांसद-विधायक करेंगे श्री मठारदेव बाबा के मेले का उद्घाटन, अध्यक्ष- सीएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा

Ravi Sahu

Leave a Comment