Sudarshan Today
भैंसदेही

लीडरशिप बदलने को लेकर दिये गये बयान को लेकर पूर्व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा ठाकुर ने त्वरित टिप्पणी

मनीष राठौर

त्वरित टिप्पणी –

भैंसदेही -ः

रविवार को बैतूल प्रवास पर आये वर्ल्ड हिन्दु फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान मध्यप्रदेश में लीडरशिप बदलने को लेकर दिये गये बयान को लेकर पूर्व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा ठाकुर ने त्वरित टिप्पणी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा की प्रदेश में लिडरशिप बदलना, नही बदलना भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारणी को है। व्यक्ति विशेष को नही है।श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व सासंद के निवास पर वर्ल्ड हिन्दु फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी की पत्रकार वार्ता में प्रायोजित प्रश्न मध्यप्रदेश के नेतृत्व के संबंध में पुछवाया गया। इस प्रश्न के उत्तर में सम्मानिय द्वारा कहा गया कि, मध्यप्रदेश में लीडरशिप चेंज करना होंगा। पूर्व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा ठाकुर ने बतौर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पत्रकार वार्ता आयेजित कर भाजपा का हित नही होने वाला है। इस बयान को सुनकर वहा बैठे भाजपा के पूर्व विधायक एवं अन्य कार्यकर्ताओं को बेहद आश्चर्य हुआ। श्री ठाकुर द्वारा इस आशय की जानकारी दिल्ली मेें परिचित नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से फोन पर बात कर पता लगाने का प्रयास किया तो किसी भी नेता ने यह संकेत नही दिये कि मध्यप्रदेश में लीडरशिप में कोई बदलाव होंगा। आने वाला विधानसभा चुनाव वर्तमान लीडर के नेतृत्व में ही लडा जावेगा। कार्यकर्ता तन-मन से काम कर विधानसंभा में 200 से अधिक विधायक मध्यप्रदेश में विजयी करवायेंगें।

Related posts

22-22 हजार में बनाए थे ग्राम पंचायत ने यह सोक पीट, पांच महीने में ही हो गए यह हाल, खुद बता रहे गुणवत्ता की कहानी

Ravi Sahu

कलेक्टर-एसपी ने आठनेर एवं मांडवी में निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण किया

Ravi Sahu

डेड़ लाख की लागत से मिला कीमती नेकलेस लौटाया भैसदेही नगर की महिला तारा राठौर पेश की इमानदारी की मिसाल

Ravi Sahu

न्यायालय कलेक्टर के आदेश को लागू नहीं कर पाए तहसीलदार और राजस्व अधिकारी

Ravi Sahu

निर्माणाधीन:डेम से झल्लार क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रहा पानी झल्लार में हुई किसानों की मीटिंग किसान आक्रोश में

Ravi Sahu

आम आदमी पार्टी जिला बैतूल ने की नगर पालिका के उम्मीदवार के नाम की प्रथम सूची प्रेस विज्ञप्ति।

Ravi Sahu

Leave a Comment